19 APRFRIDAY2024 10:26:11 AM
Nari

विदेश में ही नहीं,भारत में भी हैं कई दिलचस्प जगहें

  • Updated: 24 Mar, 2017 06:14 PM
विदेश में ही नहीं,भारत में भी हैं कई दिलचस्प जगहें

ट्रैवलिंगः अपने देश में आप बहुत-सी जगहों पर घूमें होंगे। कई बार दोबारा उन्हीं जगहों पर जाना बोरिंग लगता है। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे जो घूमने के लिए बहुत अच्छी हैं। कुदरत की गोद में बसी इन जगहों के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए जानें इन टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

1. मोकोकचुंग, नागालैंड
 नागालैंड की संस्कृतिक राजधानी के नाम से जानी जाती मोकोकचुंग नाम की जगह बहुत खूबसूरत है। शुद्ध वारावरण और शहरी शोरगुल से दूर बसी यह जगह कुदरती नजारों से भरपूर है। यहां पर पर्वत,पहाड,नदीयां और कुदरती गुफाएं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। 

2. कनाताल, उत्तराखंड
उत्तराखंज का छोटा-सा शहर कनाताल शहरी चहल-पहल से एक दम दूर है। यहां पर माहौल बेहद शांत रहता है और लोगोें की भीड़-भाड भी नहीं होती। हाइकिंग, आयुर्वेद स्पा और नेचुरल वॉक के लिए यह बैस्ट जगह है। 

3. शोजा, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में छोटी-सी घाटी शोजा जालोरी के पास है।यहां पर वॉटर फॉल,तीर्थन वैली,खूबसूरत मौसम, ऊंचे-ऊंचे पहाड और नदीयों का नजारा देखने लायक है। यहां पर कुदरत पूरी तरह मेहरबान है।

4. पोनमुडी, केरल
केरल में पोनमुडी हिल स्टेशन प्राकृति प्रेमियों के लिए बहुत खास है। यहां पर गोल वैली, पेप्पारा वन्यजीव अभ्यारण्य जैसी और भी बहुत सी जगहें देखने को मिलेंगी। यहां पर बहुत से कुदरती पक्षी और जानवर देख सकते हैं।
 

Related News