24 APRWEDNESDAY2024 5:37:13 PM
Nari

भारत की Unfamous जगहोें पर भी घूम लें इस बार

  • Updated: 23 Jun, 2017 10:59 AM
भारत की Unfamous जगहोें पर भी घूम लें इस बार

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग)-  घूमने के साथ-साथ लोगों का संस्कृति और संभ्यता के अलग-अलग रंग देखना चाहते हैं तो इसके लिए भारत दुनिया भर में मशहूर है। यहां पर ऐतिहासिक इमारतों के साथ-साथ कुदरती नजारे में देखे जा सकते हैं। कुछ फेमस जगहों के अलावा देश में और भी बहुत सी ऐसी जगहें हैं जो फेमस तो नहीं हैं लेकिन इनकी खूबसूरती आपको बार-बार यहां आने के लिए मजबूर कर देंगी। 
 

1. मार्बल रॉक्स, भेड़ाभाट (मध्यप्रदेश)
 मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट में स्थित मार्बल रॉक्स बहुत खूबसूरत जगह है। नर्मदा नदी के किनारे बसे मार्बल रॉक्स पर जब सूरज की किरणें पड़ती हैं तो यहां का नजारा देखने लायक होता है। पहाड़ों का खूबसूरती देखने के लिए यहां पर जरूर जाएं। 
 

2. लिविंग ट्री रूट ब्रिज ऑफ चेरापूंजी
चेरापूंजी में आपको कुदरती रूप से निर्मित पुल देखने को मिलेंगे। इनकी खूबसूरती और मजबूती को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। यहां पर पेड़ों की जड़े इतनी लंबी और मजबूत हैं,जिसकी खूबसूरती ब्यान नहीं कि जा सकती। एक नदी के ऊपर पेड़ों की जड़ों से बना पुल देखने के लिए लोग यहां आते हैं। इसके अलावा भी यहां देखने के लिए बहुत कुछ है। 


3. लोनर क्रैटर लेक (महाराष्ट्र)
आपने बहुत सी झीलें देखी होंगी लेकिन यहां पर सबसे अनोखी कटोरे के आकार की झील है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी झीलों में शामिल भी किया गया है। इसके आस-पास की जगह बेहद शांत और खूबसूरत भी है। यह झील लगभग 50,000 साल पुरानी है। 
 

4. कॉलमनर बसाल्टिक लावा (कर्नाटक)
यहां पर पत्थरों की अलग-अलग आकृतियां देख सकते हैं जो पहाड़ों से नहीं बल्कि ज्वालामुखी से बनी हैं। इस शांत जगह का नजारा बेहद खूबसूरत है। 
 

Related News