19 APRFRIDAY2024 4:36:52 PM
Nari

भारत की महिला बॉडी बिल्डर

  • Updated: 10 Dec, 2016 05:13 PM
भारत की महिला बॉडी बिल्डर

लाइफस्टाइल: आपने अक्सर विदेशी महिलाओं या पुरुषों को बॉडी बिल्डिंग करते देखा होगा लेकिन आज हम आपको भारत की एक एेसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जो महिला मिस एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप जीत चुकी है। जी हां, याशमीन मानक नामक महिला बॉडी बिल्डिंग में भारत का नाम रोशन कर चुकी है। 

चंडीगढ की रहने वाली याशमीन मिस इंडिया डबल्स में स्वर्ण और मिस एशिया चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की एकमात्र महिला है। बचपन में याशमीन एक दवाई के कारण काफी बीमार पड़ गई थी। उनके बाल तेजी से झड़ने लगे और शरीर पर अजीब से निशान पड़ गए, जिसके कारण वो बाकी लड़कियों के मुताबिक कम खूबसूरत दिखने लगी। डॉक्टरों ने उन्हें व्यायाम करने की सलाह दी। याशमीन ने मसल्स बनाने की ठानी और बॉडीबिल्डिंग की तरफ बढ़ी। आज के समय में यह हर लड़की के लिए एक प्रेरणा बन चुकी है। इसके अलावा इन्होेंने अपना एक जिम भी खाेला है। उनका मानना है कि महिलाओं को अपने शरीर को मजबूत रखना चाहिए जिससे वह अन्य हानिकारक प्रभावों से बच सकती हैं। 
 

Related News