20 APRSATURDAY2024 3:45:18 PM
Nari

बच्चे की डाइट में शामिल करें ये आहार, तेजी से बढ़ेंगी हाइट और दिमाग

  • Updated: 23 Dec, 2016 06:12 PM
बच्चे की डाइट में शामिल करें ये आहार, तेजी से बढ़ेंगी हाइट और दिमाग

Sharp Mind :  हर मां चाहती है कि उसका बच्चा शारीरिक और मानसिक तौर पर तंदरूस्त रहें और स्वास्थ सही तब ही रहेगा जब उसके खान पान में पौष्टिक आहार शामिल होगा। बहुत सारे बच्चों का विकास उनकी उम्र के हिसाब से नहीं होता जिसका मुख्य कारण उचित डाइट ना लेना ही है। वैसे बच्चे पौष्टिक आहार वाली चीजें जैसे हरी सब्जियां, दूध आदि से दूर भागते हैं लेकिन जो आहार हम आपको बता रहे हैं वह बच्चे बड़े चाव से खाते भी हैं और यह पौष्टिक आहार भी है।  रोज करें इन चीजों का सेवन, दिमाग होगा 10 गुणा तेज

 


1. दही

दही बच्चों के ब्रेन सेल को लचीला बनाने का काम करती है, जिससे दिमाग की देखने-समझने की क्षमता बढ़ती है। 

 

2. ओटमील 

ओटमील में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। यह धीरे-धीरे हजम होता है और बच्चे को एनर्जी मिलती है, जिससे बच्चे का शारीरिक विकास तेज होता है। चलेगा नहीं दौड़ेगा बच्चों का दिमाग जब खिलाएंगे उन्हें ये आहार

 

3. स्‍ट्रॉबेरी और ब्‍लूबेरी 

इन दोनों फलों में एंटीऑक्‍सीडेंट की मात्रा होती है, जिससे  दिमाग का विकास होता है और कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। 

 

4. सेब और आलूबुखारा 

इन फलों को तो आप बच्चे को लंच बॉक्स में पैक करके भी दे सकती है। इनमें मौजूद तत्व भूलने की बीमारी को दूर करते हैं।  बच्चे को खिलाएं ये 5 फूड्स, तेजी से चलेगा दिमाग

 

5. मेवे 

प्रोटीन से भरपूर मेवे में फैटी एसिड और मिनरल पाए जाते हैं। इन्‍हें बच्चों को खिलाने से दिमाग तेज होता है।

Related News