19 APRFRIDAY2024 6:11:48 PM
Nari

इन हास्पिटल में है भूतों का साया, इलाज करवाने से जा सकती है जान

  • Updated: 15 Aug, 2017 01:43 PM
इन हास्पिटल में है भूतों का साया, इलाज करवाने से जा सकती है जान

वैसे तो हर कोई हस्पिटल में इलाज कराने के लिए जाता है लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे हास्पिटल भी मौजूद है, जहां पर इलाज कराने से आपकी जान भी जा सकती है। ऐसा कहा जाता है कि इन हास्पिटल में भूत-प्रेत का निवास है, जो यहां पर आने वाले रोगियों को मौका मिलते ही मार डालते है। इसलिए आप इन अस्पतालों में इलाज कराने से पहले एक बार जरुर सोच लें। आइए जानते है इन भूतियां अस्पतालों के बारे में।

 

1. रॉयल होप अस्पताल, अमरीका
अमरीका के फ्लोरिडा इलाके में स्थित ये हास्पिटल सन् 1784 से 1821 के बीच स्पेनी मिलिट्री हस्पिटल के तौर पर काम किया करता था। इस हास्पिटल में घायल सैनिकों का इलाज करवाया जाता था। इसे एक पुराने कब्रगाह के ऊपर बनाया है। जिसके कारण यहां पर भूतों की डेरा है। यहां पर काम करने वाले डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारी के मुताबिक यहां पर इस्तेमाल किए जाने वाले इक्विपमेंट्स अपने आप गिरने लगते है। इसके अलावा यहां पर आने वाले लोगों का कहना है कि उनके पैरों से बिस्तरें खुद ब खुद टकरा जाते है। लोगों का मानना है कि ऐसा यहां पर भटकने वाली आत्माए इस तरह के काम करती है।

PunjabKesari

2. ट्रैंन्क्विले आरोग्य निवास, कनाडा
कनाडा में स्थित ट्रैंन्क्विले आरोग्य निवास किसी समय में पशु फार्म हुआ करता था। कुछ वर्ष बाद इसे टीबी के उपचार करने के लिए अक हास्पिटल में बदल दिया गया लेकिन कुछ समय बाद ही इसे बंद कर दिया गया। इसेस बंद करने से पहले यहां पर करीब 4,000 टीबी के मरीजों का इलाज किया गया था। इसके बंद होने से पहले यहां पर मौजूद सारे मरीज और स्टाफ न जाने कहां गायब हो गए थे। जिसके कारण इसे भूतियां मान कर बंद कर दिया गया। आज भी ऐसा कहा जाता है कि इस हस्पिटल में जाना वाला लौट कर वापस नहीं आता।

PunjabKesari

3. साई यिंग पुन मानसिक अस्पताल, हॉंगकॉंग
हॉगकॉग में स्थित इस मैंटल हस्पिटल को 1892 में बनाया गया था। दूसरे विश्व युद्द में इसे नर्सिंग स्टाफ क्वार्टर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। ऐसा भी कहा जाता है कि युद्ध के समय सैनिक इस जगह को फांसी घर के तौर पर इस्तेमाल करते थे। 1971 में यहां पर मनोविज्ञान का काम किया जाने लगा था। लोगों का कहना है कि इस हास्पिटल के ईद-गिर्द रात के समय में चीखती-चिल्लाती की आवाजे आती है। इसके अलावा यहां पर सिर कटी हुई डरावनी आकृतियां दौड़ती-भागती दिखाई देती है।

PunjabKesari

4. नोक्टन हॉल अस्पताल, इंग्लैंड
इस हास्पिटल को युद्ध के समय में सैनिकों के इलाज के लिए बनाया गया था। गल्फ युद्ध के दौरान इसे अमरिकी मिलिट्री अस्पताल बना दिया गया था। लोगों का कहना है कि उस समय यहां पर काम करने वाले नौकर की लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद करने के बाद उसे मार दिया। उसी लड़की की आत्मा इस हास्पिटल में मरीजों के बैड के आस-पास घूमती हुई दिखती है। लोगों मुताबिक उस लड़की की जोर-जोर से चिखने-चिल्लाने की आवाजें यहां पर सुनाई देती है।

PunjabKesari

5. पुराना छांगी अस्पताल, सिंगापुर
इसे दुनिया के सबसे डरावने हस्पिटल में से एक माना जाता है। एयर फोर्स के लिए बनाए गए इस हस्पिटल को धीरे-धीरे जापानी कैदी कैंप में बदल दिया गया। उसी दौरान यहां पर कैदियों के लिए टॉर्चर चैम्बर बनाया गया। जहां पर कैदियों को सजा देने के लिए उन्हें बुरी तरह टार्चर किया जाता था। जिसके कारण कई कैदियों की मौत हो गई। कहा जाता है कि इस जगह उन्ही कैदियों की आत्माए घूमती हुई दिखाई देती है। हालांकि इस हस्पिटल को अब बंद कर दिया गया है।

PunjabKesari

6. अराडेल पागलखाना, ऑस्ट्रेलिया
इस हास्पिटक की शुरुआत अरारात पागलखाने के नाम से हुई भी। कुछ समय बाद इसका नाम बदल कर अराडेल रख दिया गया। ऑस्ट्रेलिया के इस सबसे बड़े मैंटल हस्पिटल में किसी समय में दस हजार मरीज रहा करते थे। इनमें से कुछ खूंखार और हिंसक मरीजों पर अक्सर बिना किसी वजह लोगों पर अटैक कर दिया करते थे। 130 सालों कर चले इस हास्पिटल में करीब 13,000 मरीजों ने दम तोड़ा। इस जगह पर आज के समय में एक शैक्षणिक केंद्र खुल गया है, मगर फिर भी इसके इर्द-गिर्द भूत-प्रेतों के सायों को देखा और महसूस किया जाता है।

PunjabKesari

7. टॉंटन स्टेट अस्पताल, मसाचूसेट्स, अमरीका
इसे 1854 में बतौर मनोवैज्ञानिक हस्पिटल के रुप में बनाया गया था। इस जगह से जुड़ी कहानियां बहुत ही खौफनाक है। कहा जाता है कि किसी समय में एक सीरियल किलर ने इस हास्पिटल में कम से कम 31 लोगों का कत्ल कर दिया था। कुछ लोग तो यहां तक कहते है कि उन मरीजों को डॉक्टर, नर्स ने तहखाने में ले जाकर तंत्र और शैतानी विद्या करके मार डाला। यहां पर इलाज कराने आए मरीजों ने एक परछाई मानव को देखा है जो छत से चिपक कर लोगों पर नजर रखता है और मौका देख कर उन्हें मार डालता है।

PunjabKesari

Related News