20 APRSATURDAY2024 12:08:39 PM
travelling

भारत के इन शहरों में रावण को मानते हैं देवता, दशहरे पर होती है पूजा

  • Updated: 26 Sep, 2017 03:53 PM
भारत के इन शहरों में रावण को मानते हैं देवता, दशहरे पर होती है पूजा

दशहरे का त्यौहार पूरे भारत में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और उसी दिन से आजतक यह त्यौहार मनाया जाता है। एक तरफ जहां दशहरे पर रावण का पुतला जलाया जाता है वहीं भारत में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां दशहरे के दिन रावण की पूजा की जाती है। आइए जानिए ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में

1. मंदसौर मध्यप्रदेश
मंध्यप्रदेश का यह शहर बहुत ही पुराना है। इसे पहले दशपुर के नाम से जाना जाता था। यहां रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका था जिस वजह से इस स्थान पर रावण की पूजा की जाती है।
2. बिसरख, उत्तर प्रदेश
इस जगह पर रावण की मां के मायके थे जिसे रावण का ननिहाल भी कहा जाता है। इसी वजह से बिसरख में भी दशहरे वाले दिन रावण की पूजा की जाती है।
PunjabKesari
3. जसवंतनगर, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर में दशहरे के दिन रावण के पूतले की पूजा की जाती है। इसके बाद रावण के पूतले के टुकड़े कर दिए जाते हैं और तेरहवें दिन रावण की तेरहवीं भी की जाती है। 
4. अमरावती, महाराष्ट्र
इस जगह पर आदिवासी लोग रहते हैं और वे रावण को अपना देवता मानते हैं। दशहरे वाले दिन आदिवासी समुदाय के लोग रावण की बड़े स्तर पर पूजा करते हैं।
PunjabKesari
5. कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कभी रावण ने भगवान शिव की घोर तपस्या की थी और यहीं पर भगवान शिव ने रावण को मोक्ष का वरदान दिया था जिस वजह से यहां के लोग रावण की पूजा करते हैं।


 

Related News