भारत में घूमने के लिए जगहों की कोई कमी नहीं लेकिन फिर गर्मियों में ज्यादातर लोग यूरोप घूमने के लिए जाते हैं। एक सर्वे के मुताबिक, भारतीय लोगों को यूरोप की कुछ खूबसूरत जगहें बहुत लुभा रही हैं। इस सर्वे के अनुसार, इंडियंस की पसंदीदा जगहों में से यूरोप भी एक है।
सर्वे करने के बाद पता चला है की भारतीय न केवल स्पेन, जर्मनी और ग्रीस जैसे फेमस यूरोपीय शहरों के लिए बल्कि नॉर्वे, हंगरी और आइसलैंड जैसे जगहें घूमने में रुचि रखते हैं। वजट और शहरों की खूबसूरती भारतीय लोगों को बहुत लुभा रही है। मास्को रूस की राजधानी और यूरोप के सबसे बड़े शहरों में से एक है, जहां हजारों की संख्या में भारतीय लोग घूमने आते हैं।
1. स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड यूरोप के बेहतरीन शहरों में से एक है। यहां जाकर आप भारत की गर्मी को भुला सकते हैं। एल्पाइन की घनी और ऊंची-ऊंची एल्पाइन, बर्फ से ढके पहाड़ और यहां की प्रकृति खूबसूरत आपको भी अपना दीवाना बना देगी। साथ ही स्विट्जरलैंड में आप रोमांचक सैर, पहाड़ों पर ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग और हेली-स्कीइंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। इसके अलावा घूमने के लिए यहां जुंगफ्रॉजोक- आईस पैलेस, स्फिंक्स ऑबजर्वेटरी टिटलिस क्लिफ वॉक, लेक ब्रींज और जेनेवा लेक जैसी खूबसूरत जगहें भी है।
2. यूनाइटेड किंगडम
इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और नॉर्दन आईलैंड जैसे शहर मिलकर यूनाइटेड किंगडम बनाते हैं। घूमने के लिए यहां बकिंघम पैलेस, पैलेस ऑफ वेस्टमिन्सटर, सेंट पॉल कैथेड्रल, लंडन आई, ग्रांड ओपेरा हाउस, बेलफास्ट केसल और रिवरसाइड म्यूजियम है। इसके अलावा यूके किसी भी यात्रा के लिए एक वन-स्टॉप शॉप की तरह है, जहां हर चीज मिलती है।
3. ग्रीस
समुद्री बीच, बेहतरीन द्वीप, आलीशन इमारतें और रोमांस की खुशबू बिखेरने वाला वातावरण का मजा लेने के लिए ग्रीस एकदम परफेक्ट जगहें है। यहां की ऐतिहासिक इमारतें हर किसी का मन मोह लेती है, जिसके कारण ज्यादातर बातरीय यहां घूमना पसंद करते हैं। अगर आप ग्रीस का ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो सैंटोरिनी, अपोलो टेम्पल, एथेनियन ट्रेजरी, अल्टर ऑफ चियांस, टेम्पल ऑफ जियस, पैराडाइस बीच, माइकोनोस केसल और पारनासोस देखना न भूलें।
4. फ्रांस
अपनी अलग संस्कृति के लिए मश्हूर यह ऐतिहासिक जगह भारतीय की सबसे ज्यादा पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां का मुख्य आकर्षण सिटी ऑफ लव- पेरिस है। पेरिस में ज्यादातर भारतीय अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए आते हैं। अगर आप फ्रांस जा रहे हैं तो नाइस, कांस, क्लेरमोंट-फेरांड और एविगनोन जरूर घूमें। इसके अलावा यहां घूमने के लिए पेरिस- एफिल टावर, मुसी डेओरसे, लोवरे म्यूजियम, नोतरे डेम दे पेरिस, आर्क दे ट्रियोम्फे, पालैस गार्नियर, पैलेस ऑफ वर्सेलीस, चार्टर्स कैथेड्रल और चैम्पस-लिसीस है।
5. जर्मनी
जर्मनी के शानदार इतिहास को तो हर कोई जानता है लेकिन कितना शानदार यह देश है, यह आपको वहां जाकर ही पता चलेगा। भारतीय लोग यहां ज्यादातर रोमांच, रोमांस और शांति से अपनी छुट्टियों का मजा लेने आते हैं। संगीत में गूंजती हुई रातें और ढेर सारी शॉपिंग करने की जगहें यहां के मुख्य आकर्षण हैं। घूमने के लिए यहां बर्लिन, रिचस्ट्रैग बिल्डिंग, ममोरियल ऑफ मर्डर्ड ज्व्यूज ऑफ यूरोप, चेक प्वाइंट चार्ली, निम्फेनबर्ग पैलेस,, न्यूश्वोस्टियन केसल, नैटूर म्यूजियम सैकेनबर्ग, फ्रैंकफर्ट और कैथेड्रल है।