25 APRTHURSDAY2024 12:33:10 PM
Nari

गर्मियों में जरूर खाएं दही, मिलेंगे कई फायदे

  • Updated: 09 Apr, 2017 10:08 AM
गर्मियों में जरूर खाएं दही, मिलेंगे कई फायदे

पंजाब केसरी (सेहत): गर्मियों में दही का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता हैं। जी हां, एक तो इससे आपका पेट ठंडा रहता है और दूसरा यह खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, लैक्टोज, आयरन और फासफोरस जैसे तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो शरीर की कमियों को पूरा कर शरीर को तंदुरूस्त बनाने में मदद करते हैं।

 

1. हड्डियां मजबूत

दही में कैल्शियम की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है और कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं।

2. कब्ज

अगर आपको कब्ज की समस्या है तो ऐसे में आप दही का सेवन कर सकते हैं। दही में अजवाइन डाल कर खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

3. संक्रमण

दही हर तरह के संक्रमण को खत्म करने में मदद करता है। अगर आपको किसी भी तरह का संक्रमण है तो ऐसे में दही का सेवन जरूर करें।

4. मुलायम त्वचा

चेहरे पर दही का इस्तेमाल करने से चेहरे मुलायम हो जाता है। इतना ही नहीं इसके इस्तेमाल से चेहरे पर चमक भी बड़ी कमाल की आती है।

5. शरीर को ठंडक दें

गर्मी के समय इसका सेवन करने से शरीर को काफी ठंडक मिलती हैं। इसे आप लस्सी के रूप में भी पी सकते हैं।

Related News