20 APRSATURDAY2024 11:13:46 AM
Nari

1990 में ऐसा दिखता था दुबई, अब बदल गया है पूरी तरह

  • Updated: 03 Apr, 2017 03:32 PM
1990 में ऐसा दिखता था दुबई, अब बदल गया है पूरी तरह

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल) समय बदलने के साथ-साथ दुनिया में भी बहुत बदलाव आया है। जहां पर पहले लोग सिंपल तरीके से रहते थे वहीं अब लोग का लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल चुका है। दुनिया में ऐेसे बहुत से शहर हैं जो खूबसूरती और ऊंची-ऊंची बिल्डिग्स के कारण फेमस है लेकिन कुछ सालों पहले ये शहर वीरान और बंजर थे। दुबई जो की ऊंची-ऊंची ईमारतों के लिए मशहूर है,पहले यह ऐसा नहीं था। टैक्नॉलिजी ने आज इस शहर को पूरी तरह से बदल दिया है। आइए तस्वीरों में देखें ऐसे ही कुछ और भी शहर। 


1. दुबई,यू ए ई
यूरोप और पैरिस जैसी जगहों से भी लोग दुबई की खूबसूरती देखने के लिए आते हैं। दुनिया का सबसे सुंदर शहर माना जाने वाला दुबई 1980 में सुनसान था। धीरे-धीरे यह शहर पूरी तरह से बदल गया है। यहां की लाजवाब बिल्डिंग को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहा आते हैं।

2. हॉगकॉग
1960 की हॉग कॉग की तस्वीरों और आज की तस्वीरों में बहुत अंतर आया है। जहां पहले इस शहर में कहीं-कहीं इमारतें थी वहीं अब यहां हर जगह पर खूबसूरत बिल्डिंग बनी हुई हैं। 

3. फ़ोर्टालेज़ा, ब्राजील
1980 में सागर के किनारे खाली पड़ी अब पूरी तरह भरी हुई नजर आ रही है। इस जगह में अब बहुत बदलाव आ चुका है। 

4. सिंगापुर
सिंगापुर की 1960 की तस्वीरें देखे तो पता लगता है कि यहां पर अब बहुत बदलाव आ गया है। छोटी-छोटी इमारतों की जगह अब शानदार बिल्डिंग बन चुकी है। 

5. शंघाई,चीन
आज दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के कारण जाना जाते शंघाई 1990 में बेहद साधारण था। अब यहा पर लाडवाब बिल्डिंग बन गई हैं। 

6. नैरोबी,केन्या
आज बहुत ही खूबसूरत और घनी आबादी वाला शहर 1960 में ज्यादातर खाली दिखाई 
देता है। 

7. बीजिंग, चीन
बीजिंग की 1940 में और आज की बीजिंग में लाजवाब फर्क है। 

8. मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया का मेलबोर्न 1920 के मुकाबले अब बिल्कुल बदल गया है। 

 

Related News