19 APRFRIDAY2024 3:11:31 PM
Nari

बच्चों को बनाना है क्रिएटिव तो अपनाएं ये टिप्स

  • Updated: 24 Feb, 2018 11:03 AM
बच्चों को बनाना है क्रिएटिव तो अपनाएं ये टिप्स

बच्चा सबसे पहले अपने घर से सिखना शुरू करता है। बच्चे की पहली पाठशाला उसका घर होता है। मात- पिता उसके पहले गुरू। मां- बाप अपने बच्चे को जिम्मेदार और क्रिएटिव बनाना चाहते हैं, ताकि वह दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके। मगर कई बार बच्चे को कुछ सीखने और क्रिएटिविटी को बढ़ाने की जगह मां- बाप उसकी काम करने की इच्छा को ही खत्म कर देते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे को कला को बढ़ावा देना चाहते हैं, इन बातों को जरूर ध्यान में रखें। 


1. जबरदस्ती काम न करवाएं

PunjabKesari
कभी भी बच्चे को काम करने के लिए फोर्स न करें। जिस काम को करने में बच्चे को खुशी मिलती है। उसको हमेशा वही काम करने दें। अगर बच्चे को ड्रॉइंग करना पसंद है तो कभी भी उसको किताब पड़ने के लिए न कहें। एेसा करने से बच्चा का मन किसी भी काम करने में लगेगा।

 

2. रोके नहीं
कुछ बच्चे बहुत ज्यादा शरारती होते हैं। उनको किताबों पर लिखने और ड्रॉइंग में कलाकरी करने के वजाय दीवारों चित्रकारी करना बहुत अच्छा लगता है। अगर आपका बच्चा भी एेसा करता है, तो उसे डांटे न। जरा सोचे आप दीवार पर रंग तो दोबारा से करवा सकते हैं, मगर बच्चा एक बार काम करना बंद कर दें। तो उसको समझाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

 

3. खुद काम करने दें

PunjabKesari
बच्चे को अपना काम खुद करने दें। एेसा करने से वह जिम्मेदार बनेगा। इसके साथ ही किसी काम को अकेले कैसे किया जाता है। वह इस बात को आसानी से सीख पाएगा। बच्चा अगर किसी काम को करने में आपकी मदद मागता है, तो उसकी थोड़ी सी सहायता करें। 

 

4. न करें कमेंट
जब बच्चा अपनी बनाई हुए किसी चिज पर आप से राय मांगता है, तो उसको सिर्फ इतना कहें की अच्छी बनी है। कभी भी ये न कहें कि तुम इससे अच्छी बना सकते थे या यह क्या बना दिया। एेसा करने से बच्चे को लगेगा कि उसके द्वारा बनाई गई चित्रकारी अच्छी नहीं है। फिर वह दोवारा वह काम नहीं करेगा।

 

5. स्वीकृति दें

PunjabKesari
बच्चे ने जो ड्राइंग बनाई है। उसको संभावल कर रखें। आप चाहे तो फ्रेम करवा कर भी रख सकती है। इस तरह से बच्चे का भरोसा बढ़ेगा। अगली बार वह उससे भी ज्यादा सुंदर काम करने की कोशिश करेगा।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News