25 APRTHURSDAY2024 12:39:22 PM
Nari

कॉन्टैक्ट लैंस पहनती हैं तो Eye Makeup में बरतें ये सावधानियां

  • Updated: 08 Jun, 2017 05:14 PM
कॉन्टैक्ट लैंस पहनती हैं तो Eye Makeup में बरतें ये सावधानियां

पंजाब केसरी (ब्यूटी) : फैशन और नजर कमजोर होने की वजह से कई महिलाएं कॉन्टैक्ट लैंस का इस्तेमाल करती हैं लेकिन जब वे आंखों का मेकअप करती हैं तो लैंस नहीं लगाती क्योंकि इससे आंखों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में  कुछ सावधानियां बरत कर वे लैंस भी लगा सकती हैं और मेकअप भी कर सकती हैं। आइए जानिए दोनों चीजों का एक साथ इस्तेमाल कैसे किया जाए।


मेकअप से पहले लैंस
हमेशा आंखों का मेकअप शुरू करने से पहले ही कॉन्टैक्ट लैंस पहन लें। इससे मेकअप करने में आसानी होगी और इंफैक्शन का खतरा भी नहीं होगा।

लाइनर लगाएं
आंखों का मेकअप करने के लिए लाइनर सबसे मेन पार्ट है। इसे लगाते समय ध्यान रखें कि यह वॉटरलाइन पर ही लगे नही तो इंफैक्शन हो सकती है।

आई शैडो
लैंस के साथ कभी भी पाउडर शैडो न लगाएं क्योंकि इसका आंखों के अंदर जाने का खतरा रहता है। ऐसे में हमेशा क्रीम आई शैडो का इस्तेमाल करें।

साफ-सफाई
लैंस लगाते समय हाथों को अच्छे से साफ कर लें ताकि गदंगी लैंस के साथ आंखों में न चली जाए। इससे आंखों में खुजली और जलन हो सकती है।

नकली पलकें
आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई महिलाएं नकली पलकें लगाती हैं लेकिन कॉन्टैक्ट लैंस लगाने के बाद नकली पलकें न लगाएं। इससे लैंस को नुकसान हो सकता है और आंखों में भी जलन पैदा हो जाती है।
 

Related News