बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री 49 साल की है लेकिन अभी भी वह बेहद फिट और खूबसूरत नजर आती है। उनकी खूबसूरती का राज कुछ ओर नहीं बल्कि एक्सरसाइज है। भाग्यश्री खुद को फिट रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम और एक्सरसाइज करती है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्सरसाइज करते हुए कई तस्वीरे भी शेयर की है। अगर आप भी खुद को फिट रखना चाहते है तो उनकी तरह नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
भाग्यश्री चाहें कितनी भी बिजी क्यों न हो वह एक्सरसाइज के लिए समय निकाल ही लेती है। इसके अलावा वह किसी भी दिन अपने वर्कआउट को मिस नहीं करती। व्यायाम के साथ-साथ भाग्यश्री अपने आप को हाइट्रेट रखने के लिए खूब सारा पानी भी पीती है और अपनी डाइट पर भी ध्यान देती है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वर्कआउट से जुड़ी जानकारी देती रहती है।
अगर आप भी भाग्यश्री की तरह फिट और जवां दिखना चाहते हैं तो उनके व्यायाम से जुड़े ये टिप्स जरूर अपनाएं। आइए जानते है भाग्यश्री की फिटनेस का राज।
1. दिन की शुरूआत
भाग्यश्री फिट रहने के लिए सुबह की शुरूआत वर्कआउट से करने की सलाह देती है। उनका कहना है कि वह सुबह पेल्विक, लोअर बैक और पेट के मांसपेशियों की एक्सरसाइज करती है, जिसे घर पर आराम से किया जा सकता है।
2. मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए
भाग्यश्री मेटाबॉलिज्म की अहमियत को ध्यान में रखते हुए व्यायाम करती हैं। इसके लिए वह अपने पंजो के भार प्लैंक करती हैं, जोकि फैट को खत्म करने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।
3. क्रंच
उनका कहना है कि शरीर में ज्यादा एनर्जी बनाए रखने के लिए हाथों में भार लेकर क्रंच करें। इससे हाथों में भी मजबूती बनी रहती है। इस तस्वीर में वह घुटना और हथेली के बल पर क्रंच करती नजर आ रही हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP