19 APRFRIDAY2024 1:39:32 PM
Nari

लंबी उम्र चाहते हैं तो रोजाना खाएं ये फल और सब्जियां

  • Updated: 13 Apr, 2017 11:50 AM
लंबी उम्र चाहते हैं तो रोजाना खाएं ये फल और सब्जियां

पंजाब केसरी (सेहत) : स्वस्थ शरीर के लिए एक सही डाइट बहुत जरूरी है। पहले जमाने के लोगों की खुराक काफी अच्छी थी जिससे उनकी उम्र भी काफी लंबी होती थी लेकिन आजकल के लोगों की अायु बहुत कम हो गई है क्योंकि गलत खान-पीन और बदलते लाइफस्टाइल के कारण उन्हें कई तरह की बीमारियां लग जाती हैं। ऐसे में एक स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र के लिए शरीर को पोषक तत्वों की बहुत जरूरत होती है। इसके लिए दिन में कम से कम 5 बार फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए जो सेहत के लिए फायदेमंद हों। आइए जानिए ऐसे फल और सब्जियों के बारे में जिसे खाने से शरीर बीमारियों से दूर रहता है।

1. सेब

PunjabKesari

 

सेब एक ऐसा फल है जो काफी लोगों को पंसद होता है। सेब सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। डॉक्टरों के अनुसार रोजाना एक सेब खाने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है। इससे पाचन शक्ति ठीक रहती है। गर्भावस्था में महिला को रोजाना सेब का सेवन करने से डिलिवरी के समय परेशानी नहीं होती।

2. शेलफिश

PunjabKesari

यह एक तरह की मछली है जो समुंद्र में पाई जाती है। इसमें काफी मात्रा में जिंक होता है जो पुरूषों की मर्दानगी बढ़ाने में मदद करता है। शेलफिश खाने से महिलाओं के शरीर में हॉर्मोन संतुलित होते हैं। इसलिए दिन में 1 या 2 बार इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

3. हरी मिर्च

PunjabKesariहरी मिर्च का सेवन बहुत कम लोग ही करते हैं लेकिन दिन में एक बार अपने भोजन में हरी मिर्च जूर शामिल करें। यह दिल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे हार्ट अटैक होने का खतरा टल जाता है। इसके अलावा मिर्च खाने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

4. अनार

PunjabKesariअनार खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। महिलाओं को रोजाना एक अनार का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे एनीमिया की समस्या ठीक होती है। इसके अलावा रोजाना अनार या इसका जूस पीने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है।

5. स्ट्रॉबेरी 

PunjabKesari

स्ट्राबेरी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है। रोजाना इसका सेवन करने से जोड़ों की समस्या दूर होती है। इसमें काफी मात्रा में फोलेट होता है जो गठिया रोगी के लिए बहुत जरूरी है।

Related News