23 APRTUESDAY2024 12:01:28 PM
Nari

स्लिम चेहरा चाहती हैं तो करें ये 3 फेशियल एक्सरसाइज, झुर्रियां भी होगी दूर

  • Updated: 25 May, 2018 01:34 PM
स्लिम चेहरा चाहती हैं तो करें ये 3 फेशियल एक्सरसाइज, झुर्रियां भी होगी दूर

गलत खान-पान और अनहैल्दी लाइफस्टाइल की वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे और झुर्रियां दिखाई देने लगते हैं। इसके अलावा शरीर में मोटापा भी आने लगता है। मोटापे का सबसे ज्यादा असर चेहरे पर दिखाई देता है। चेहरे पर डबल चिन आने लगती है। इससे चेहरा गंदा लगता है। डबल चिन , चेहरे का मोटापा और झाइयों को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। मगर उससे भी ज्यादा फायदा नहीं मिलता। एेसे में कुछ फेशियल एक्सरसाइज को करके इन सब समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको 3 फेशियल एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे जो आपके चेहरे को खूबसूरत और सही शेप में लाने में हैल्पफुल है। 


1. फिश फेस एक्सरसाइज

PunjabKesari
फिश फेस एक्सरसाइज को करने से चेहरे की चर्बी बहुत तेजी से कम होती है। ये एक्सरसाइज करने में भी बहुत आसान है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने गालों को अंदर की तरफ खीचें। जैसे कोई चीज चूस रहे हो। अब अपने होंठों को बाहर की तरफ निकाल दें। आपका चेहरा बिल्कुल मछली जैसा दिखाई देने लगेगा। तकरीबन आधे घंटे के लिए इस पोजीशन में रहें। फिर 10 सेकंड के लिए सामान्य अवस्था में आ जाएं। फिश फेस एक्सरसाइज को दिन में कम से कम 10 बार करें। लगातार इसको करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा। 

 

2. किसिंग द स्काई एक्सरसाइज

PunjabKesari
जिन लोगों की डबल चीन है उन लोगों के लिए यह एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद हैं। इस एक्सरसाइज को करने से आपकी ठोड़ी को परफैक्ट टोन मिलेगी। इसके साथ ही मासपेशियां भी मजबूत होंगी। एक्सरसाइज को करने के लिए किसी पर सीधा बैठ जाएं। अब अपनी गर्दन को पीछे की ओर झुकाना शुरू करें। इसके बाद ऊपर की तरफ देखें और आंखे बंद कर लें। अब होंठों को एेसे आकारा दें जैसे मानों आप किसी को किस करने वाली हो। 10 सैकिंड के लिए इस पॉजिशन में रहें। अब इस करसत को कम से 10 बार करें।


3. माउथ वॉश मूव एक्सरसाइज

PunjabKesari
रोजाना ब्रेश करने के बाद माउथ वॉश मूव एक्सरसाइज करें। नियमित रूप से इस एक्सरसाइज को करने से डबल चिन और फेस पर एक्सट्रा फैट कम हो जाएगा। इसके अलावा माउथ वॉश मूव एक्सरसाइज करने से चेहरे की मांसपेशियों में ब्लड स्कुलेशन ठीक से होने लगेगा। सबसे पहले मुंह बंद करके एक जगह पर खड़े हो जाएं। सबसे पहले अपने मुंह में हवा भरें और एक गाल से दूसरे गाल की तरफ मूव करें। जैसे मानों आप कुल्ला कर रहें हो। इस एक्सरसाइज को दिन में 10 बार करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा। 



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News