23 APRTUESDAY2024 11:50:07 PM
Nari

गर्मियां शुरू होते ही निकलते हैं पिंपल्स तो लगाएं ये नीम फेसपैक

  • Updated: 10 Mar, 2018 12:56 PM
गर्मियां शुरू होते ही निकलते हैं पिंपल्स तो लगाएं ये नीम फेसपैक

हार्मोन चेंजेस, त्वचा की सफाई ठीक से न करना, चेहरे पर क्रीम, तेल लगाना, स्किन का ऑयली होना, अधिक मात्रा में वसा युक्त खाने का सेवन करना, खाने पीने की गलत आदत या धूप में ज्यादा देर में रहने के कारण चेहरे पर पिंपल्स निकलना आम समस्या है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लड़के और लड़कियां तरह- तरह के नुस्खों को अपनाते हैं। मगर कई बार इससे कोई फायदा नहीं होता। एेसे में नीम का इस्तेमाल करके इनसे  निजात पाई सकती है। नीम में  पाए जाने वाले एंटी फंगल और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज मुंहासों को दूर करने का काम करते हैं। इसलिए आज हम नीम के 6 तरह के फेसपैक बनाने बताएंगे जिसे इस्तेमाल करके पिंपल्स को और उनके दागों को दूर कर सकते हैं।

 

1. नीम, पुदीना, शहद 

PunjabKesari
मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए नीम, पुदीना और शहद का फेस पैक लगाएं। इस पैक को लगाने से त्वचा में नई जान आती है। फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने की कुछ पत्तियों और नीम की पत्तियां को अच्छे से पिस लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर मिक्स करें। तैयार पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर लगाएं। अगर इसको लगाने के बाद चुनचुनाहट हो रही है तो परेशान न हो। एेसा होना अच्छा है।

 

2. खीरे का रस और नीम
1 खीरा लें इसको अच्छे से धो लें। उसको अच्छे से पीसकर उसका रस निकाल लें । अब इसमें नीम का पाउडर डाल कर मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। कुछ दिनों तक लगातार इस पेस्ट को लगाने से कुछ ही समय में मुंहासे की समस्या दूर हो जाएगी।

 

3. सी सॉल्‍ट और नीम
मुंहासों को जड़ से मिटाने के लिए सी सॉल्ट और नीम की पत्तियों को पीस कर एक पेस्ट बनाएं।  इस पेस्‍ट को चेहरे पर 30 मिनट तक के लिए लगाए रखें। बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें। ऑयली स्किन वालों के लिए यह फेस पैक बहुत अच्छा होता है। 

 

4. पपीता और नीम

PunjabKesari
गर्मियों के मौसम में अक्सर मुहासे निकलने की समस्या बढ़ जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए पपीता और नीम का फेस पैक लगाएं। पैक बनाने के लिए पपीते का पल्प निकाल लें। अब इसमें नीम का पाउडर मिलाएं। इसको चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगा लें। आधे घंटे तक लगाने के बाद धो लें। 

 

5.  लहसुन, नारियल तेल और नीम
पिंपल्स और उसके निशान को दूर करने के लिए लहसुन, नारियल तेल और नीम सबसे अच्छा ऑप्शन है। इन तीनों से बने पेस्ट को 1 महीने तक लगाने से झाइयां, मुंहासे और एक्‍ने के दाग भी मिट जाएंगे। साथ ही अगर स्‍किन इंफेक्‍शन और एक्‍जिमा है तो वो भी दूर होगा। 

 

6. नींबू और नीम

PunjabKesari
नीम ताजी पत्तिया लें अब इसमें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को 10 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इसको लगाने से अत्यधिक तेल बाहर निकल जाता है।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News