25 APRTHURSDAY2024 5:51:42 PM
Nari

ऑयली स्किन से है परेशान तो अपनाएं ये टिप्स, खिल उठेगा चेहरा

  • Updated: 24 Jan, 2018 11:19 AM
ऑयली स्किन से है परेशान तो अपनाएं ये टिप्स, खिल उठेगा चेहरा

तैलीय त्वचा की देखभाल : खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लड़कियां बहुत से क्रीमों का इस्तेमाल करती है। केमिकल्स युक्त इन क्रीमों से कई बार स्किन से संबंधित समस्यां होने लगती हैं। ज्यादातर प्रॉब्लम ऑयली स्किन वाली लड़कियों को होती हैं। इसके कारण उनको पिम्पल्स और चिपचिपाहट जैसी परेशानियों को सामना करना पड़ता है। एेसे में इस स्किन वाली लड़कियों को अपने चेहरे और शरीर की खास केयर करनी चाहिए। आज हम आपको कुछ एेसे टिप्स के बारे में बताएंगे जिनको अपनाकर ऑयली स्किन से होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है। तो आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में।


1. बार- बार चेहरा न धोएं

PunjabKesari
ऑयली स्किन वालों को चिपचिहाट जैसी समस्या का बार - बार सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए वह चेहरे को धोने लगते हैं, जो की गलत है। लगातार स्किन धोने से नैचुरल ऑयल बाहर निकल जाता है जिससे स्किन में ड्राईनेस की समस्या हो जाती है।

 

2. मैट क्रीम 
स्किन को मॉइश्चराइजर करने की जगह मैट क्रीम का इस्तेमाल करे। इससे स्किन की चमक बनी रहेगी और ऑयल भी नजर नहीं आएगा।

 

3. सही फेश-वॉश का चुनाव
हमेशा अपनी स्किन के हिसाब से ही फेस वॉश का चुनाव करें। ऑयली स्किन वालों को ग्लाइकोलिक एसिड या सेलीसाइकिल एसिड की भरपूर मात्रा वाले ही फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे पिंपल्स कम निकलेंगे

 

4. टोनर का इस्तेमाल करें

PunjabKesari
इस तरह की स्किन वालों को चेहरे को धोने के बाद टोनर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इससे चेहरे के पोर्स बंद हो जाते हैं और पिंपल्‍स निकलने के चांस भी कम हो जाते हैं।

 

5. मुंहासे फोडना
पिंपल्स को कभी भी फोड़े न। अगर आप इनको फोड़ते हों तो इससे चेहरे पर निशान बन जाएेगा जो देखने देखने में गंदे लगेंगे। इसके साथ ही मुंहासे को ना छुएं ,इनको छुने से समस्या और बढ़ती जाएेगी।

 

6. ठंडा पानी
चेहरे को धोने के लिए हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें क्योंकि गर्म पानी से स्किन साफ करने से पोर्स खुल जाते हैं, जिससे गंदगी पोर्स में समा जाती है। इसलिए हमेशा ठंडे पानी से ही चेहरा धोएं इससे स्‍किन भी टाइट रहती है। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News