25 APRTHURSDAY2024 6:20:58 AM
Nari

हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 25 Dec, 2017 12:41 PM
हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू  नुस्खे

कोलेस्ट्रॉल शरीर में कोशिकाओं को स्वस्थ और ठीक रखने का काम करता है लेकिन जब इसकी मात्रा ज्यादा हो जाएं तो कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बदलते लाइफस्टाइल और गलत खान पान के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या  (High cholesterol Problem) बढ़ती ही जा रही है। हाई कोलेस्ट्रॉल होने के और भी कई कारण हो सकते हैं जैसे मोटापा, धुम्रपान, शराब का सेवन, उम्र बढ़ना, जेनेटिक्स, ब्लड सर्कुलेशन ठीक से न होना, मधुमेह, किडनी और लिवर का खराब होना अन्य आदि। कुछ लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए बहुत सी दवाओं का सेवन करते हैं लेकिन उनका असर कुछ टाइम तक ही रहता है। आज हम आपको कुछ एेसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जिनका उपयोग करके कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर किया जा सकता है।   हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं तो एक बार जरूर अपनाएं ये टिप्स

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने का उपाय

धनिया 

PunjabKesari, धनिया इमेज
धनिया कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने में सहायक होता है। इसके बीजों में खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करने की क्षमता होती है। 2 चम्मच धनिया बीजों के पाऊडर को 1 कप पानी में उबाल लें। अब पानी को ठंडा होने दे। आप चाहे तो इसमें इलायची, चीनी, दूध डालकर भी पी सकते हैं।

प्याज
हाई कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने के लिए लाल प्याज बहुत उपयोगी है। 1 चम्मच प्याज के रस में शहद डाल कर पीएं। इसके इलावा प्याज को बारीक काटकर छाछ में डालकर कर भी पी सकते हैं।   रोजाना करें सिर्फ 6 काम, कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल

 आंवला

PunjabKesari, आंवला इमेज
एक चम्मच आंवले के पाऊडर को गर्म पानी में डालकर रोजाना पीएं। रोजाना सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने से पेट संबंधी समस्याओं के साथ हाई कोलेस्ट्रॉल को भी कम किया जा सकता है।

 सेब का सिरका
सेब का सिरका भी इस समस्या से राहत दिलाने में सहायक होता है। रोजाना 1 चम्मच सिरक को 1 गिलास पानी में डालकर पीएं। इसको टेस्टी बनाने के लिए एप्पल जूस, संतरे के जूस, अंगूर के जूस में मिलाकर पी सकते हैं।

 संतरे का जूस
नैचुरल तरीके से हाई कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करने के लिए संतरे के जूस का सेवन करें। रोजाना 3 कप जूस पीने से कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा।  बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करेंगे ये 8 Herb

 नट्स
अखरोट, बादाम, मूंगफली, पिस्ता, पेकान में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करने वाले तत्व होते हैं। खासकर अखरोट कोलेस्ट्रोल और ट्राइग्लिसराइड्स को कंट्रोल करने में सहायक है।

 नारियल तेल

PunjabKesari,  नारियल तेल इमेज
नारियल गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। रोजाना नारियल तेल के दो चम्मचों को अपनी डाइट में शामिल करके हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर किया जा सकता है।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News