23 APRTUESDAY2024 1:43:30 PM
travelling

लंदन घूमने जा रहे है तो इन 5 जगहों को देखना ना भूलें

  • Updated: 10 Oct, 2017 03:14 PM
लंदन घूमने जा रहे है तो इन 5 जगहों को देखना ना भूलें

विदेशों में घूमने का शौंक हर कोई रखता है। जब घूमने का मौका मिल जाए तो अक्सर हम जरूरी और खूबसूरत जगहें देखना भूल जाते है। आज हम लंदन के बारे में बात कर रहे है लंदन इतिहास, साहित्‍य और आधुनिकता का संगम है जिसकी खूबसूरती भी हर किसी को अपना बना लेती है। अगर आप भी लंदन घूमने का प्लॉन बना रहे है तो इन जगहों को देखना न भूलें क्योंकि इनके बिना आपका लंदन ट्रिप अधूरा है। 

 

ब्रिटिश म्यूजियम

PunjabKesari
इस म्यूजियम में सात मिलियन वस्तुएं प्रदर्शन के लिए रखी गई है। यहां आपको लंदन की ही नहीं, बल्कि  प्राचीन मिस्र, यूनान और रोम आदि की कई प्राचीन चीजें देखने को मिलेगी। इस म्यूजियम में सबसे महत्वपूर्ण एल्गिन मार्बल, रोसेटा स्टोन, दुनिया की स 'जिंजबसे पुरानी ममीर' अादि है। 

ब्रिटिश लाइब्रेरी

PunjabKesari
ब्रिटिश लाइब्रेरी आपको कई साहित्यिक पुस्तकें और कई पांडुलिपियां मिलेगी। इसी तरह यहां बनी स्थायी प्रदर्शनी गैलरी हेंडल और बीथोवन द सर जॉन रितब्लात में 200 से अधिक पुस्तकें देखने को मिलेगी। 

PunjabKesari

विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय
प्रिंस एल्बर्ट और क्वीन विक्टोरिया की स्थापना 1852 में की गई थी और यह करीब 12.5 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, और इसमें 145 गैलरियां हैं। यहां प्रवेश निःशुल्क है।

लंदन टॉवर
लंदन टॉवर एक ऐतिहासिक किला है जिसमें इंग्लैण्ड के राजपरिवार का मुकुट रखा गया है। इसके पास ही में एक प्रसिद्ध टावर ब्रिज भी है। 

मैडम तुसाद वैक्‍स म्‍यूजियम
लंदन में ही मैडम तुसाद वैक्‍स म्‍यूजियम है जो मोम की मूर्तियों का विश्‍व प्रसिद्ध संग्रहालय हैं। इस संग्राहलय में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदरा गांधी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमिताभ बच्‍चन, शाहरुख खान और सलमान खान सहित कई बॉलीवुड एक्‍टर्स की मोम की मूर्तियां बनी हुई है। 

 
 

Related News