आंखें हमारे शरीर का वह अंग हैं, जिससे आप अपने आस-पास मौजूद खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं। कई बार रात को ज्यादा जागने, आंखों में धूल-मिट्टी या धुआं घुसने, बारीक अक्षरों को पढ़ने, बारीक काम करने, दूर की चीजों को ज्यादा देर तक देखते रहने से आंखों में दर्द होता है। अगर आपकी आंखे भी दर्द होता है तो आज हम आप के लिए कुछ घरेलू नुस्खें लेकर आए है।
1. आवंला
आवंला आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपकी आंखें दर्द होती है, तो इसके लिए आप आंवला और त्रिफला का चूर्ण बनाकर रात को मिट्टी के बर्तन में भिगो दें। सुबह छानकर इसके पानी से आंखें धो लें। ऐसा करने से आंखों की दर्द से राहत मिलती है।
2. बेल
बेल की पत्तों में औषधीय तत्त्व होते हैं। इसकी पत्तियों का रस निकालकर एक-दो बूंद आंखों में डालने से आराम मिलता है।
3. नारियल
सूखा नारियल और शक्कर को बराबर मात्रा में मिला लें और इसका रोजाना सेवन करने से आखों में किसी प्रकार की स्मस्या नहीं होती।
4. बादाम
रात को भिगे हुए बादाम को सुबह एक गिलास दूध के साथ खाने से आंखों में किसी भी प्रकार का दर्द नहीं होेता।
5. अनार
आखों के लिए अनार भी बहुत लाभदायक है। अनार के पत्ते रात को सोते समय बांधने से दर्द को राहत मिलती है।