19 APRFRIDAY2024 9:11:55 AM
Nari

बच्चों को रोजाना खिलाएं ये चीजें, कभी नहीं होंगे बीमार

  • Updated: 08 May, 2018 04:35 PM
बच्चों को रोजाना खिलाएं ये चीजें, कभी नहीं होंगे बीमार

बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए उसका खानपान सही होना बहुत जरूरी होता है। बच्चा कितना स्वस्थ होगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसकी डाइट कैसी है। बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन ,फैटी एसिड और जरूरी पोषक तत्वों वाला आहार खाने को दें। इस तरह का खाना खाने से बच्चा स्वस्थ रहेगा। आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताएंगे जो बच्चे के लिए जरूरी है।

 

1. हरी सब्जियां
बच्चे को 6 महीने के बाद ठोस आहार देना शुरू करें। उसको खाने में पत्तागोभी, पालक दे सकते हैं। इससे बच्‍चे का संपूर्ण विकास होता है। हरी सब्जियों में पाया जाने वाले पौष्टिक तत्व बच्चे के दिमागी विकास को बढ़ाने में मददगार होते हैं।


2. अखरोट 
ब्रेन फूड अखरोट खिलाना भी बच्चे के लिए बहुच जरूरी होते है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड के अलावा फाइबर, विटामिन बी, मैग्नीशियम और एंटी ऑक्सीडेंट्‌स अधिक मात्रा पाए जाते है जो बच्चे के लिए जरूरी होता है। 

 

3. दूध और दही
बच्चों को दूध और दही खिलना बहुत जरूरी होता है। बच्चे की डाइट में इनको शामिल करने से उसकी हड्डियां मजबूत होती हैं। बच्चे को जिंदगी भर स्वस्थ रखने के लिए उनको दूध और दही का सेवन जरूर करवाएं। 

 

4. मछली खिलाएं
बच्चों को मछली भी खिला सकते हैं। इसमें पाएं जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसि‍ड बच्चों के लिए बहुत जरूरी होता है। गर्भावस्‍था के दौरान मां को मछली का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही बढ़ते बच्‍चे को भी मछली खिलाना उसके विकास के लिए जरूरी है।


ध्यान रखने योग्य बातें
बच्चों को फास्ट फूड खाने के लिए न दें। इनको खान से बच्चे का वजन बढ़ने लगता है। जो उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अलावा बच्चे का डाइट चार्ट बनाने से पहले डॉक्टरी सहाल जरूर लें।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News