18 APRTHURSDAY2024 7:03:12 AM
Nari

इन आइडियाज से बनाएं अपनी लव लाइफ को खूबसूरत

  • Updated: 07 Jan, 2017 08:22 PM
इन आइडियाज से बनाएं अपनी लव लाइफ को खूबसूरत

रिलेशनशिपः प्यार एक अहसास है जिसे वही जान सकता है, जिसने कि कभी किसी से प्यार किया हो क्योंकि ये तो वह एहसास है, जिसकी गहराई को सिर्फ दिल से महसूस किया जा सकता है। शायद इसीलिए कहा जाता है कि प्यार कब और कहां किस हो जाए, यह कहना भी बेहद मुश्किल है, क्योंकि प्यार किया नहीं जाता,बल्कि हो जाता है। एक अंजान व्यक्ति आपकी जिंदगी में आकर आपके दिल में एक ऐसी जगह बना लेता है कि फिर ना तो भूख लगती है और ना ही प्यास और ना दुनिया की फिक्र होती है। जिंदगी में यह बदलाव एकदम से नहीं आता, बल्कि यह धीरे-धीरे गहरा होता है और कई परिस्थितियों से गुजर कर लाईफ का अहम हिस्सा बनता है। प्यार हो जाने के बाद उसे निभाना बेहद मुश्किल हो जाता है, क्योंकि यदि आपके पास वक्त की कमी है, तो आप कुछ खूबसूरत एवं प्यारे आडियाज को यूज कर के अपने प्यार के दिल में हमेशा के लिए बने रह सकते हैं।

1.  कोशिश करें कि सप्ताह में एक बार आप उन्हें उनकी पसंद के अनुसार गिफ्ट दें, गिफ्ट महंगा हो यह जरूरी नहीं है। 

2. प्यार को बढ़ाने के लिए खुशबू की अहम भूमिका होती है। मुंह की दुर्गंध और पसीने की बदबू आपको पार्टनर से दूर कर सकती है, इसलिए मौसम कोई भी हो जब भी अपने पार्टनर से मिलने जाएं तो हमेशा फ्रेश और महकती रहें।

3.  उनको रिझाने के लिए उनके पसंदीदा कलर के कपड़े पहनें। कुछ ऐसी ड्रैस का चुनाव करें, जिसमें आप आकर्षक रूप में नजर आएं। आपको रोमांटिक ड्रैस में देख कर वह अपने को रोक नहीं पाएंगे। 

4. कहते हैं कि प्यार भरी बातें और स्पर्श किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है। एेेसे में जब भी उनसे मिलने जाएं, तो अपनी हर परेशानी को दरकिनार कर केवल उनसे प्यार भरी बातें ही करें। यही नहीं उन्हें स्पर्श कर बात करने का मौका हाथ से जानें ना दें, क्योंकि आपका स्पर्श उन्हें यह अहसास दिलाता रहेगा कि आप उन से कितना प्यार करती हैं।


                                                                                                                                                      हेमा शर्मा, चंडीगढ़

Related News