19 APRFRIDAY2024 9:42:27 PM
Nari

Ideal Wife बनती है इन महीनों में जन्म लेने वाली लड़कियां

  • Updated: 04 Apr, 2018 05:52 PM
Ideal Wife बनती है इन महीनों में जन्म लेने वाली लड़कियां

शादी का फैसला हर किसी की जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण होता है। यही कारण है कि हर कोई अपने जीवन का इतना बड़ा फैसला बहुत ही सोच समझ कर लेता है। मगर दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं। कई हमेशा खुश रहने वाले, कोई गुस्सैल तो कोई शांत स्वभाव वाले। एेसे में अपनी इच्छा के मुताबिक लाइफ पार्टनर ढूंढने में थोड़ी परेशानी तो हर किसी को होती है। कुछ लोग कुंडली मिलाकर तो कई नाम के पहले अक्षर से अपने लाइफ पार्टनर की तालाश करते हैं। मगर इतना सब कुछ करने के बाद भी उनकी जिंदगी में वह खुशी नहीं आती जिसकी उनको तलाश होती है। एेसे में आप जिससे शादी कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं। उसके जन्म के महीने से भी इस बात का पता लगा सकते हैं कि वह आपके लिए आदर्श पत्नी होगी की नहीं। आज हम एेसे महीनों के बारे में बताएंगे जिन में जन्म लेने वाली लड़कियां बहुत आदर्श पत्नियां बनती हैं।

 

1. मार्च
इस महीने में जन्मी महिलाएं अपने पति की हर छोटी से बड़ी जरूरत का ध्यान रखती हैं। मार्च महीने की लड़कियां साफ दिल और दया भावना रखने वाली होती हैं। अपने साफ दिल के कारण वह अपने पति को दुख नहीं पहुंचा सकती। जितना प्यार ये लड़कियां अपने पति से करती हैं उतना ही सास- ससुर से भी। 

PunjabKesari

 

2. मई
मई महीने में जन्मी लड़कियां काफी शांत स्वभाव की होती हैं। अपने शांत व्यवहार के कारण ये लड़कियां हर छोटी से बड़ी मुसीबत का डटकर सामना कर सकती हैैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह किसी भी स्थिति में खुद को एडजस्ट कर लेती हैं। अपने पति को धोखा देने के बारे में सोचना भी इनको पाप लगता है।

 

3. जुलाई
जिन लड़कियों का जन्म जुलाई महीने में हुआ है वह काफी समझादार होती है। इनकी इसी समझदारी के चलते इनके रिश्ते अपने पति और ससुराल पक्ष के साथ मजबूत होते हैं। ये लड़कियां इमोशनली इतनी स्टॉग होती है कि यह अपने पति को किसी भी परेशानी से बाहर निकाल लेती हैं।

PunjabKesari

 

4. नवंबर
नवंबर महीने वाले लड़कियों अपने पति के साथ हर स्थिति में कंधे से साथ कंधा मिलाकर चलती हैं। कभी भी किसी प्रॉब्लम में वह अपनी पति को अकेला नहीं छोड़ती। ये किस्मत की काफी धनी होती हैं जिस भी परिवार में जाती है, वहां हमेशा तरक्की ही होती है।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News