24 APRWEDNESDAY2024 11:43:56 AM
Nari

स्‍तन की गांठ को ठीक करने के उपाय

  • Updated: 15 Nov, 2016 12:47 PM
स्‍तन की गांठ को ठीक करने के उपाय

breast mein ganth ka gharelu ilaj : औरतों में ब्रैस्ट कैंसर होने की खतरा पुरूषों के मुकाबले ज्यादा होता है। ब्रैस्ट में गांठ होने का कारण कैंसर भी हो सकता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि इसकी डॉक्टरी जांच करवा ली जाए लेकिन कई बार स्तनों पर चर्बी या वसा जमा होने पर भी गांठ महसूस होती है। ऐसी गांठ शरीर को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचाती लेकिन इसे ठीक करने के लिए घरेलू उपायों की मदद भी ली जा सकती है। 

 

1. आयोडीन

कई बार खाने में आयोडीन की कमी होने पर शरीर में गांठ पड़ने लगती है इसलिए अपने खाने में आयोडीन युक्त नमक का सेवन करें।  महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने पर दिखाई देते है ये संकेत

 

2. सीमित नमक

खान-पान का ख्याल रख कर भी इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है। खाने में जरूरत से ज्यादा नमक की मात्रा का सेवन करने से भी यह परेशानी आ सकती है। 

 

3. मसाज

ब्रैस्ट पर इस तरह की गांठ दिखाई दे तो ऑलिव ऑयल के साथ मसाज करने से रक्त संचार होता है और गांठ ठीक हो जाती है। 

 

4. स्पोर्टस ब्रा

कई बार सही साइज की ब्रा न पहनने पर यह परेशानी हो सकती है। ऐसे में स्पोर्टस ब्रा पहनना सही रहता है। 

 

5. हरी सब्जियां

भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करें। इनमें एस्‍ट्रोजन होता है जो किसी भी तरह की दर्द और खिंचाव से आराम दिलाता है। 

 

6. कैफीन

कोई भी ऐसा पेय पदार्थ पीने से परहेज रखें जिसमें कैफीन का मात्रा हो। कैफीन से गांठ का विकास घटने की बजाए बढ़ता है। 

 

7. डॉक्टरी जांच

गांठ किस तरह की है खुद जांच करने की बजाए डॉक्टरी जांच जरूर करवाएं। इससे इस बात को पक्का करें कि यह गांठ कैंसर की वजह से हैं या वसा जमा होने के कारण। 

 

 

Related News