25 APRTHURSDAY2024 12:03:07 PM
Nari

Weekend Masti: बच्चों को सिखाएं ये 5 एक्टीविटी

  • Updated: 08 Mar, 2017 06:14 PM
Weekend Masti: बच्चों को सिखाएं ये 5 एक्टीविटी

पेरेंटिगः पढ़ाई के बाद हफ्ते में 2 दिन ऐसे होते हैं,जब आप बच्चे के साथ समय बिता सकते हैं। उनको हफ्ते में एक दिन थोडा सा टाइम देकर पढ़ाई की थकावट भी उतारी जा सकती है। मां-बाप ही अगर बच्चे की तरफ ध्यान नहीं देगे तो वह सारा दिन या तो मोबाइल से चिपके रहेगे या फिर टी.वी देखकर अपना टाइम निकाल लेगें। बच्चों के साथ वीकैड मनाने के लिए हमारे पास ऐसे कुछ आइडियाज है जिससे आप और बच्चे खुश हो जाएंगे। 

1. गार्डनिंग
बच्चों को मिट्टी के साथ खेलना बहुत अच्छा लगता है। आप महीने में छुट्टी के एक दिन उनकी यह इच्छा पूरी कर सकते हैं। जिससे वह खुश भी हो जाएंगे और गार्डनिंग भी हो जाएगी। साथ ही वह मोबाइल से भी बचे रहेगें। 

2. शहर के बारे में जानकारी
बच्चों को अपने शहर के बारे में जानकारी होनी भी बहुत जरूरी है। आप उनको म्यूजियम, लाइब्रेरी, चिडियाघर,पार्क या फिर मल्टीप्लैक्स में घूमाने के लिए भी महीने में एक दिन ले जा सकते हैं। 

3. पिकनिक
बच्चों को पिकनिक का बहुत शौंक होता है। आप उनकी इस इच्छो को भी पूरा कर सकते हैं। सामान पैक करके किसी पार्क में जाकर बच्चों के साथ गेम खेलें। 

4. कुकिंग
किचन के काम में करने का बच्चोें को बहुत शौंक होता है। इसके लिए उनको मम्मी से कई बार डांट भी खानी पड़ती है। आप महीने में एक वीकेंड को बच्चों के साथ कुछ हल्की-फुल्की कुकिंग भी कर सकते हैं। 

5. गेम और फन
बच्चों के साथ कभी आप भी बच्चा बन जाएं। छुट्टी के एक दिन आप उनके साथ आउटडोर गेम्स भी  खेल सकते हैं। 

Related News