25 APRTHURSDAY2024 9:32:39 PM
Nari

ऊनी कपड़ोें पर लगे दाग से ऐसे पाएं छुटकारा

  • Updated: 18 Nov, 2016 06:23 PM
ऊनी कपड़ोें पर लगे दाग से ऐसे पाएं छुटकारा

कपड़ों पर पड़े दाग : सर्दियों के मौसम में ऊनी कपड़ों की संभाल करना भी बहुत जरूरी है। इनकी अगर अच्छी तरह केयर न की जाए तो यह पहने हुए भी अच्छे नहीं लगते। ऊनी कपड़ों पर दाग-धब्बे पड़ जाए तो इसे छुड़ाना भी कोई आसान काम नहीं है। आइए जाने कैसे गर्म कपड़ों पर पड़े दाग को छुडाएं...

 

1. पैंसिल के दाग

गर्म कपड़ों पर पैंसिल के दाग पड़ने से सिरका और अल्कोहल को बराबर मात्रा में मिलाएं और दाग पर लगा दें। इसे थोड़ी देर के लिए ऐसे ही रहने दें। इसके बाद इसे हल्के हाथों से रगड़े। दाग आसानी से निकल जाएगें। 

 

2.स्याही के दाग

ऊनी कपड़ों पर स्याही के दाग पड़ने पर दाग को स्पिरिट में भिगोए और ठंड़े पानी से धो लें। 

 

3. चाय के दाग

कपड़ों के ऊपर अगर चाय गिर जाए तो पानी में स्पिरिट लगा कर कपड़े को धोएं। इससे दाग छूट जाएंगे। 

Related News