19 APRFRIDAY2024 8:59:55 AM
Nari

इन 5 फलों से चमक जाएंगे बच्चे के पीले दांत

  • Updated: 01 Jul, 2017 12:23 PM
इन 5 फलों से चमक जाएंगे बच्चे के पीले दांत

पंजाब केसरी (पेरेंटिंग): सभी पेरेंट्स को अपने बच्चों कीं खास चिंता लगी होती है। उनकी सेहत से लेकर उनके विकास तक, हर बात के लिए वह संर्तक रहते है लेकिन बच्चों में ज्यादा समस्या उनके दांतों को लेकर होती है जैसे दांत में कीड़ा लगना, दर्द और दांतों में पीलापन। यह सब समस्याएं उनके सहीं तरीके से ब्रश न करने से होती। ज्यादा बच्चों के दांत पीले पड़ जाते है, जो अच्छे से साफ ही नहीं होते। ऐसे में पेरेंट्स बच्चे को लेकर परेशान रहते है। अगर आपके बच्चे के दांत भी पीले पड़ गए है तो उन्हें कुछ ऐसी चीजों का सेवन करवाएं, जिससे उनके दूध के दांत चमकते रहे। हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जो दांतों को चमका देंगे। 

 

1. सेब

PunjabKesari

सेब दांतों पर स्क्रब का काम करता है। इसके अलावा सेब में मैलिक एसिड होता है, जो दांतों के चमकदार बनाए रखता है। सेब का सेवन करने से बैक्टीरिया का कोई असर नहीं होता और सांस की बदबू भी गायब हो जाती है। इसलिए बेहतर होगा कि अपने बच्चे को रोज एक सेब खाने को दें क्योंकि इससे पेट संबंधी समस्या भी दूर होती है। 

2. केला

PunjabKesari

केले में पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैगनीज होता है, जो दांतों पर जमी गंदगी को साफ कर देता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से दांतों में फंसा खाना निकल जाता और दांत चमक उठते है। 

3. संतरे

संतरे को तो बच्चे बड़े चाव से खाते है और खाना भी चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन C प्रचूर मात्रा होता है, जो दांतो के साथ-साथ सेहत को भी ठीक रखता है। 

4. तरबूज

आयरन, मैगनीशियम, कैल्शियम, मैगनीज, जिंक, पोटैशियम और आयो‍डीन जैसे पोषक तत्त्वों से भरपूर तरबूज दांतों के लिए काफी फायदेमंद है।  यदि बच्चों के दांतों को चमकदार बनाना है तो इसका सेवन जरूर करवाएं।

5. अखरोट और बादाम

ड्राई फ्रूट्स तो बच्चों के लिए बहुत जरूरी होते है। इसके अलावा इनका सेवन करने से दांतों पर जमा प्लाक साफ होता है और उनका पीलापन दूर रहता है। 

Related News