18 APRTHURSDAY2024 9:35:24 AM
Nari

फटे होंठों से लेकर पाउटी लिप्स तक के घरेलू नुस्खे

  • Updated: 22 Jul, 2017 04:43 PM
फटे होंठों से लेकर पाउटी लिप्स तक के घरेलू नुस्खे

होठों की देखभाल : खूबसूरत चेहरे और आंखों के साथ-साथ होंठों का भी अहम रोल होता है लेकिन होंठों का कालापन चेहरे की खूबसूरती में ग्रहण का काम करता है। ऐसे में लड़कियां अपने होंठों का खूबसूरत और मुलायम बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती है। कई ट्रीटमेंट का सहारा लेती है।  अगर आप भी अपने होंठो को खूबसूरत और सेक्सी लुक देना चाहती है तो आज हम आपको कुछ गरेलू टिप्स बताएंगे, जो होंठों से जुड़ी हर प्रॉबल्म को मिनटों में दूर कर देंगे। 

 

 
होंठों का कालापन दूर करें 

अगर आप अपने होंठों को नैचुरली गुलाबी बनाना चाहती है तो नींबू के रस में शहद मिला लें। इसे 1 घंटे तक होंठों पर लगा कर रखें।  फिर किसी मुलायम और गीले कपड़े से होंठों को साफ करें। इससे होंठों का कालापन दूर होगा। 

 

फटे होंठो के लिए नुस्खा

अगर आपके होंठ फटे हुए रहते है तो सोने से पहले ग्लिसरीन को होंठों पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में होंठ पिंक और मुलायम हो जाएगे। इसके अलावा ऐलोवेरा जैल लेकर अपने होंठों पर तब तक लगाएं जब तक वह सूख ना जाए। 

 

पाउटी लिप्स के लिए टिप्स 

पाउटी लिप्स का इन दिनों काफी क्रेज है। कुछ लड़कियां तो सर्जरी के सहारे अपने होंठों को उभरे हुए दिखाना चाहती है। अगर आप भी उन्ही लड़कियों जैसी ख्वाहिश रखती है तो बाउल में सफेद या ब्राउन शुगर डाल लें। फिर इसमें अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर मिलाएं और पुराने ब्रश की मदद से होंठों पर लगाएं और सर्कुलेशन मोशन में घुमाएं। 

Related News