20 APRSATURDAY2024 4:24:20 AM
Nari

अपेंडिक्स के दर्द से हैं परेशान तो अपनाएं घरेलू उपाय

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 31 Jan, 2017 02:22 PM
अपेंडिक्स के दर्द से हैं परेशान तो अपनाएं घरेलू उपाय

नानी मां के नुस्खेः अपेंडिक्स में दर्द या इंफैक्शन के बारे में आपने कई बार सुना होगा। अपेंडिक्स  पेट के दाई तरफ नीचे के हिस्से में होता है। इसमें इंफैक्शन हो जाए तो हल्का से दबाने पर भी दर्द शुरू हो जाता है। कई बार तो इलाज में लापरवाही के कारण यह फट भी सकता है। जिससे पेट को भी नुकसान पहुंच सकता है इसीलिए डॉक्टर ऑपरेशन करने की भी सलाह देते हैं। अपेेंडिक्स सब्जियों में पाए जाने वाले सैल्यूलोज को पचाने का काम करता है। वैसे तो ऑपरेशन के द्वारा निकाल दिए जाने पर इसका सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। लेकिन ठीक समय पर इसका इलाज कर लिया जाए तो ऑप्रेशन से बचा जा सकता है। 

अपेंडिक्स में इंफैक्शन के कई कारण 

फाइबर वाले भोजन की कमी
आंतों में खाना जमा होना
फलों के बीज
पुरानी कब्ज 

अपेंडिक्स घरेलू उपचार 

इस परेशानी को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे अपना कर राहत पाई जा सकती है।

1. अपेंडिक्स के इलाज के लिए पेट को साफ रखना बेहद जरूरी है। 
2. एलोवीरा जूस का रोजाना सेवन करने से अांतों में जमा गंदगी साफ होनी शुरू हो जाती है। 
3. खाना खाने से पहले टमाटर के साथ अदरक और सेंधा नमक लगाकर खाएं। 
4. कच्चा दूध पीने से परहेज करें। उबले हुए दूध को ठंड़ा करके पीने से लाभ होता है। 
5. अपेंडिक्स के दर्द से राहत पाने के लिए अदरक वाली चाय का सेवम करें। 
6. खट्टे और मसालेदार खाने से परहेज करें। 
7. सुबह खाली पेट रोजाना 2-3 कलीया लहसुन की खाने से राहत मिलता है। 
8. रोजाना सुबह खाना खाने से पहले 2-3 पत्ते तुलसी का सेवन करने से लाभ मिलता है। 
9. छाछ में काला नमक मिलाकर खाने से फायदा होता है। 
10. दिन में 10-12 गिलास पानी जरूर पीएं। 
11. फाइबर युक्त आहार को जैसे सेब,सलाद,हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने में शामिल करें। 

ध्यान में रखे यह बात
कई बार पेट के निचले हिस्से में दर्द का कारण देर तक पेशाब को रोक कर रखना भी हो सकता है।यह जरूरी नहीं कि पेट की निचले हिस्से में दाई तरफ दर्द का कारण अपेंडिक्स ही हो। इसके लिए जरूरी है डॉक्टरी जांच करवाई जाए ताकि पता चल सके कि दर्द का कारण क्या है।

Related News