20 APRSATURDAY2024 4:48:30 AM
Nari

जोडों का दर्द होगा दूर, पीएं यह चाय

  • Updated: 14 Mar, 2017 02:42 PM
जोडों का दर्द होगा दूर, पीएं यह चाय

जोड़ों के दर्द का घरेलू उपाय : बढती उम्र या शारीरिक कमजोरी के कारण घुटनों में दर्द होना शुरू हो जाता है और धीरे-धीरे यह जोड़ों का दर्द बन जाता है। कई बार तो दर्द इतना बढ़ जाता है कि इसको सहन करना भी मुश्किल होता है। आज हम आपको एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं जिससे जोडों के दर्द में बहुत राहत मिलेगी।   

 


जरूरी सामग्री


1 लीटर पानी
1 नींबू
 शहद

 

इस तरह करें इस्तेमाल

1. सबसे पहले पानी को उबाल लेें और इसमें नींबू का छिलका उतार कर डाल दें। इसे 15 मिनट तक उबाल लें। 

2. इस पानी को गैस से उतार कर इसमें आधे नींबू का रस और शहद मिलाकर चाय की तरह पीएं।

3. इस चाय का दिन में 2-3 बार सेवन करें। 

4. इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें।
 

Related News