18 APRTHURSDAY2024 2:22:35 AM
Nari

चांदी के बर्तन या ज्वैलरी को चमकाने के लिए अपनाएं ये तरीके

  • Updated: 10 Jan, 2018 06:35 PM
चांदी के बर्तन या ज्वैलरी को चमकाने के लिए अपनाएं ये तरीके

चांदी साफ करने के घरेलू उपाय : चांदी के बर्तन और ज्वैलरी, लगभग सभी के घर में होती हैं। आजकल लोग चांदी के ज्वैलरी और बर्तनों का कम ही इस्तेमाल करते है लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी है जो आज भी इन्हें संभालकर रखते है। चांदी में जल्द ही दाग-धब्बे और वह काली पड़ जाती हैं इन्हे पॉलिश करवाने के लिए लोग काफी पैसा खर्च कर देते है लेकिन कुछ समय बाद चांदी फिर से काली पड़ जाती है , जिसे पैसों की खूब बर्बादी होती है। अगर आप अपने पैसों की बचत के साथ-साथ चांदी की चीजों हमेशा चमकाए ऱखना चाहते है तो आज हम आपको कुछ नैचुरल तरीके बताएगे, जिनके इस्तेमाल से आप चांदी के बर्चन और ज्वैलरी को आसानी से साफ कर सकते है। इसके लिए आपको किसी तरह की कोई दिक्कत भी नहीं होगी। आइए जानते है इन नैचुरल टिप्स, जो चांदी को देंगे नैचुरली चमक।  चांदी को साफ करने के 5 आसान तरीके

 

1. एल्युमीनियम फॉयल

PunjabKesari
एक लीटर पानी मे 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा और एक टुकड़ा एल्युमीनियम फॉयल डालकर उबाल लें। फिर सिल्वर की ज्वैलरी या बर्तन को उस बर्तन में 10 मिनट तक डालकर रखें। इससे सिल्वर की ज्वैलरी पॉलिश हो जाएगी और बिल्कुल नई दिखेगी।

 

2. डिटर्जेंट पाऊडर
एल्युमीनियम फॉयल के साथ एक मध्यम आकार का बाउल ले और उसमें गर्म पानी डालें। फिर इसमें एक बड़ा चम्मच डिटर्जेंट पाऊडर मिक्स करें और फिर इसमें सिल्वर को 1 मिनट के लिए डुबोकर ऱखें।  इसे पानी से निकालकर सूखने के लिए रख दें।  बच्चों को रखना है स्वस्थ तो करें चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल

 

3. टोमैटो केचअप 
सिल्वर को चमाने में केचअप यानी सॉस काफी कारगर है। चांदी की चीजों पर कुछ समय तक केचअप लगाकर रखें। फिर थोड़ी देर बाद कपड़े की मदद से इसे साफ करें। इससे चांदी की चमक काफी बढ़ जाएगी।

PunjabKesari

 

4. हैंड सेनेटाइजरहैंड

PunjabKesari
सेनेटाइजर से सिर्फ हाथों के कीटाणु साफ नहीं होते बल्कि आप इसके साथ सिल्वर की काली पड़ी चीजों को भी चमका सकते है। हैंड सेनेटाइजर की कुछ बूंदों को किसी सॉफ्ट कपड़े पर डालें और सिल्वर की चीजों पर रगड़ें। इससे चांदी चमक जाएगी।  घर पर Jewellery को साफ करने के बेहतरीन टिप्स

 

5. हेयर कंडीशनर
हेयर कंडीशनर बालों में चमक लाने से साथ चांदी की चीजों को भी चमका सकता है। हेयर कंडीशनर को सिल्वर की चीजों पर रगड़ें। इससे चांदी चमक जाएगी। 

 

6. नींबू या लाइम सोडा
नींबू भी चांदी का कालापन दूर करके उनकी चमक बढ़ा देता है। बाउल में नींबू सोडा डालें और उसमें 1 घंटे के लिए सिल्वर की चीजें डालकर ऱखें। इसके बाद चांदी को सूखा दें। 

 

7. टूथपेस्ट
टूथब्रश पर टूथपेस्ट लगाकर उसे चांदी की चीजों पर रगड़ें। फिर उन्हें पानी से साफ कर दें। इससे चांदी की खोई हुई चमक वापिस आ जाएगी।

 

8. चॉक
कुछ चॉक के पीसेज लेकर उन्हें सिल्वर की चीजों पर रगड़े। इससे सिल्वर चमक जाएगी। चांदी की चीजों को चमकाने के लिए यह सबसे आसान तरीका है। 

 

9. विनेगर 
विनेगर के साथ सिल्वर को चमकाना काफी आसान है। 1/2 कप व्हाइट विनेगर में 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा डालें। फिर इस पेस्ट में सिल्वर की ज्वैलरी और चीजों को -3 घंटे के लिए रखें। फिर इसके बाद इन्हें ठंडे पानी से धोकर सूखा लें। 

 

10. नींबू रस और नमक 
इस मिक्सचर में सिल्वर को रातभर के लिए भिगोकर रखने से सिल्वर चमक जाएगी। मिक्सचर बनाने के लिए 1 बड़े चम्मच नींबू रस में 1 1/2 कप पानी और 1/2 कप सूखा दूध डालें। फिर इस पेस्ट में सिल्वर को डालें और थोड़ी देर बाद धो लें।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News