18 APRTHURSDAY2024 5:33:18 AM
Nari

इस तरह से लगाएंगे मनी प्लांट तो फायदे की जगह होगा नुकसान!

  • Updated: 12 May, 2017 05:14 PM
इस तरह से लगाएंगे मनी प्लांट तो फायदे की जगह होगा नुकसान!

पंजाब केसरी(इंटीरियर डैकोरेशन): घर के वातावरण को शुद्ध रखने के लिए हम कई पेड़-पौधे लगाते हैं इन्ही में से एक हैं मनी प्लांट। कहा जाता है कि मनी प्लांट लगाने से घर में धन की बढ़ोतरी होती है। इसे घर पर लगाने से निगेटिव एनर्जी भी दूर रहती है। अगर घर में मनी प्लांट को सही दिशा में न लगाया जाए तो इससे नुकसान होता है। जी हां, गलत दिशा में इस पौधे को लगाने से हमारे पर उल्टा प्रभाव पड़ता है।

  इस दिशा में नहीं लगाना चाहिए मनी प्लांट
  उत्तर पूर्व दिशा में कभी भी मनी प्लांट को न लगाएं क्योंकि इस दिशा को सबसे ज्यादा निगेटिव माना जाता है। घर पर इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से नकरात्मक प्रभाव पड़ता है और       पति-पत्नी के बीच तनाव पैदा होता है।

  घर के बाहर मनी प्लांट न लगाएं 
  आपको बता दें कि इस पौधे को घर के अंदर लगाने से ही लाभ मिलता है। एेसे में इसे भूलकर भी घर के बाहर न लगाएं। 
PunjabKesari
  इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट
  मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। इस दिशा में लगाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। इसे आप घर के अंदर कहीं भी लगा सकते है। एक बात का ध्यान रखें कि मनी प्लांट ऐसी जगह रखें   जहां अधिक धूप ना हो। 

  मुरझाई पत्तियों को छांटे
  मनी प्लांट को मुरझाने न दें। इसे रोज पानी दें। अगर इसकी पत्तियां मुरझा जाएं तो उन्हें कांट दें। कभी भी मनी प्लांट की बेलें जमीन पर न फैलाएं। 
 

Related News