शटलकॉक का खेल बहुत दिलचस्प होता है। बच्चे तो क्या बड़े भी इसे खूब एंज्वाय के साथ खेलते हैं लेकिन बात अगर क्रिएटीविटी की हो तो अपने आसपास पड़ी हर चीज को बाखूबी इस्तेमाल किया जा सकता है। बच्चे गुडिया के साथ खेलने का बहुत शौंक रखते हैं। हर बार उन्हें नई से नई गुडिया के साथ खेलना अच्छा लगता है। इसे होम डैकोरेशन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बच्चों को अगर खुद ही गुडिया बनानी सीखाई जाए तो वह और भी खुश हो जाते हैं। आप भी क्रिएटिवीटी का शौंक रखते हैं तो शटलकॉक के साथ खुद बनाने सीखें खूबसूरत doll
जरूरी सामान
शटलकॉक
काले रंग के धागे
ग्लू गन
कपडा
बनाने का तरीका
1. सबसे पहले शटलकॉक के ऊपर गुडिया के बाल बनाने के लिए काले रंग के धागे लें। इसकी बराबर हिस्सों में 8-10 लेयर लेकर बीच में से बांध लें।
2. इसे ग्लू गन के साथ शटलकॉक के ऊपर चिपका दें।
3. अब इस पर अपनी पसंद के हिसाब से कपडे को काटकर फ्राक या फिर साडी की तरह बांध दें। इसके सिरे को ग्लू गन के साथ चिपका दें ताकि कपडे अपनी जगह पर टिके रहें।
4. कलर के साथ अब इसकी आंख और मुंह बना दें। गुडिया बन कर तैयार है, इसे डैकोरेशन में इस्तेमाल करें।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP