25 APRTHURSDAY2024 4:49:49 PM
Nari

कैमिकल वाले रंगों से लगता है डर तो इस बार इन रंगों से खेले होली

  • Updated: 10 Mar, 2017 06:20 PM
कैमिकल वाले रंगों से लगता है डर तो इस बार इन रंगों से खेले होली

इंटीरियर डैकोरेशनः होली का त्योहार आने के लिए बस 2 दिन ही बाकी हैं और हर कोई इसकी तैयारी में जुटा है। यहां हर तरफ होली मनाने की खुशी है वहीं इसमें इस्तेमाल होने वाले रंगोें को लेकर चिंता भी है। कैमिकल युक्त रंगों के इस्तेमाल से बहुत सी स्किन प्रॉब्लम आ सकती हैं। कई बार इन खतरनाक रंगों के कारण आंखों को भी नुकसान हो सकता है। आपकी इसी परेशानी का हल करने के लिए घर पर ही हर्बल रंग बनाने का तरीका लेकर आए हैं। जिनके इस्तेमाल से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। 


1. ऑरेंज कलर
घर पर होली का ऑरेंज कलर बनाने के लिए मेंहदी के पत्तों को पानी नें रात भर भिगो कर रखें। सुबह पानी का रंग ऑरेंज हो जाएगा। इससे कोई नुकसान भी नहीं होगा। 

2. मजंटा कलर
होली के लिए मजंटा रंग का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो बीटरूट के छोटे-छोटे टुकड़े करके एक कप पानी में डालकर रख दें। इससे पानी का रंग मजंटा हो जाएगा। 

3. पीला रंग
लाल रंग के फूलों को पानी में डाल कर रात भर भिगो कर रख दें। इससे सुबह पानी का रंग पीला हो जाएगा।

4. हरा कलर
आप हरे रंग के साथ होली खेलना चाहते हैं तो इसके लिए पालक के पत्तों को पीस कर पानी में डाल दें। इसके बाद पानी को छान कर होली के लिए इस्तेमाल करें। 

5. नीला कलर
गहरे नीले रंग की होली के साथ खेलना चाहते हैं तो इसके लिए ब्लूबेरी का जूस पानी में डाल कर मिक्स कर लें। 

6. पीला कलर
होली के लिए पीला रंग बनाने के लिए 2 चम्मच हल्दी और 4 चम्मच बेसन को पानी में डालकर मिक्स कर लें। इससे पानी का रंग पीला हो जाएगा। 

7. लाल कलर
लाल रंग के लिए 2 चम्मच चंदन का पाउडर 1 लीटर पानी में डाल लें। इसके बाद इसे उबाल कर ठंड़ा कर लें। 

ऐसे बनाएं होली के सूखे रंग
होली के लिए सूखे हर्बल रंगों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो चावल का आटा लेकर इसमें अपनी पसंद से खाने का रंग और 2 चम्मच पानी डालकर  मिक्स कर लें। इसको धूप में सूखने दें और बाद में पीस लें। होली के लिए हर्बल कलर बन जाएगा। 
 

Related News