पार्टी हो या घर की डेकोरेशन, आजकल लोग सजावट के लिए मार्केट से मंहगी चीजें खरीद कर ले आते हैं। हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे डिफरेंट और सुदंर लगे, जिसके लिए लोग बाजार से आर्ट पीस, डेकोरेटिव आइटम्स और लालटेन जैसी चीजें ले आते हैं। आजकल घर में लैंटर्न लगाना तो हर कोई पसंद करता है लेकिन बाजार से खरीदने की बजाए आप खुद सुदंर लालटेन बना सकते हैं। आज हम आपको घर पर ही आसानी से पेपर लैंटर्न बनाना सिखाएंगे, जिसे आप पार्टी या होम डेकोर दोनों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
लालटेन बनाने का सामान:
कागज
सफेद कार्डबोर्ड पेपर
कलर्ड पारदर्शी पेपर
ट्रांसफर पेपर
क्राफ्ट वायर
धागा और बैटरी कैंडल
ग्लू
बनाने का तरीका :
1. सबसे पहले कागज पर पेंसिल से डिजाइन बना लें। इसके बाद ट्रांसफर पेपर की मदद से इस डिजाइन को कार्डबोर्ड पर बनाएं और इसी डिजाइन के अनुसार कार्डबोर्ड काट लें।
2. अब इन 8 टुकड़ों में से 6 को आपस में षट्कोण आकार में सीधा खड़ा करके चिपकाएं। अब बल्ब लगाने के लिए षट्कोण के आकार का खोखला हिस्सा तैयार है।
3. अब इसके अंदर से कलर्ड पारदर्शी पेपर को सफाई से चिपकाएं।
4. अब खोखले हिस्से के लिए ढक्कन तैयार करें। आपके पास बचे दो टुकड़ों में से एक पर षट्कोण आकार का ही कट लगा दें और दूसरे टुकड़े को ऐसे ही रहने दें। कट वाला हिस्सा उपर और दूसरा हिस्सा नीचे की ओर चिपकाएं।
5. अब आमने-सामने के दोनों हिस्सों में छेद करें और तार लगा दें। इसके बाद बेस पर बैटरी वाली कैंडल रखें। आपकी लैंटर्न तैयार है। अब आप इसे डेकोरेट करें।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP