19 APRFRIDAY2024 8:24:42 PM
Nari

घर पर खुद ही बनाएं Cozy Slippers

  • Updated: 30 Jan, 2017 03:40 PM
घर पर खुद ही बनाएं Cozy Slippers

इंटीरियर डैकोरेशन: खूबसूरत दिखने के लिए आउटफिट ही नहीं बल्कि फुटवियर भी जरूरी है। फुटवियर की बात करें तो इसका फैशन भी आए दिन बदलता रहता है। गर्मियों में लड़कियां हाई हील कैरी करना पसंद करती है लेकिन सर्दी में हर किसी की पसंद शूज ही होती है। आजकल  Cozy Slippers का काफी फैशन चला हुआ है। आप इनको मार्किट से खरीदकर लाने के बजाएं घर पर ही पुराने स्वैटर की मदद से  Cozy Slippers बना सकती है। इनको आप घर में वियर करने के साथ-साथ आप बाहर जाते समय भी कैरी कर सकती है। इससे पैरों को ठंड भी नहीं लगती। 


जरूरी सामग्री 

- पुराना कलरफुल स्वैटर 
- ( पैर के हिसाब से कटा हुआ स्वैटर)
- गत्ता और पेंसिल, कैंची  
-  फैब्रिक मिडसोल 


बनाने की विधि 

1. सबसे पहले कार्टबोर्ड पर अपने पैर की शेप को बना लें। फिर इसको कैंची की मदद से काट लें। अपने दोनों पैरों का साइज बना लें। 

2. अब पैर की शेप में कटे कार्डबोर्ड को midsole पर रख के काट लें। 

3. अब स्वैटर की दोनों बाजूओं को काटकर उसपर midsole उसी शेप में कटिंग कर लें। 

4. midsole  पर डबल स्टिक टेप से कटिंग किए हुए स्वैटर पर चिपका दें। स्वैटर के आगे-पीछे अच्छी तरह से चिपकाकर इसकी सिलाई कर लें। 

5. अब स्वैटर के बाजू को आगे वाले हिस्से को काटकर इसकी बार्डर वाली स्टाइड की सिलाई कर दें।( आप फोटो की मदद से इस क्रिया को दोहरा सकते है) 

6. अब इसको राऊंड शेप में काट लें। फिर सूई की मदद से स्वैटर वाले सोल पर आगे की तरफ सिल दें। साथ ही इसकी दोनों साइड को भी सिल दें। 

7. अब इसको सिलने बाद सोल के पीछे वाली साइड को बीच में दो तरफ से काट लें क्योंकि Cozy Slippers को पीछे से सिलाई करने में आसानी होगी। अब बनकर तैयार है आपके Cozy Slippers, जिनको आप वियर कर सकते है। 
 

Related News