19 APRFRIDAY2024 7:59:43 AM
Nari

पुरानी T-shirt से बनाएं प्लांट हैंगर

  • Updated: 29 Mar, 2017 06:14 PM
पुरानी T-shirt से बनाएं प्लांट हैंगर

इंटीरियर डैकोरेशन:  घर में ऐसी कई पुरानी चीजें पड़ी होती है, जिन्हें हम अक्सर बेकार समझकर फैंक देते है। आज हम आपको बता दें कि हर पुरानी चीज बेकार नहीं होती है। कुछ चीजों का आप दोबारा से इस्तेमाल कर सकते है। इसी तरह आप अपनी पुरानी टी शर्ट को कई तरह से दोबारा से इस्तेमाल कर सकते है। आज हम आपको टी शर्ट से प्लांट हैंगर बनाना सिखाएंगे, जिससे आप अपने घर में हैंगिंग की तरह लटका सकते है। 

जरूरी सामग्री 

- सिरेमिक प्लास्टर
- फ़ीता
- हुक पेंच
- कैंची

बनाने का तरीका 

1. सबसे पहले टी शर्ट को जमीन में अच्छे से बिछा दें। 
2. टी शर्ट के नीचे वाले भाग को स्ट्रिप्स में काट लें। अब इन स्ट्रिप्स को आपस में इकट्ठा करके गांठ बांध लें। 
3. अब इन स्ट्रिप्सको अलग-अलग करके पहली गांठ से 2 इंच की दूरी पर फिर से गांठ बांध लें। 
4. ऐसे ही गांठ बांधकर जाल बना लें, ताकि उसमें सिरेमिक प्लास्टर अच्छे से टिक सकें। 
5. इसके बाद बनकर तैयार आपका प्लांट हैंगर। इसको घर के किसी भी कोने में हुक पेंच की मदद से लटका लें। 
6. इसके अलावा आप अपनी पुरानी टी शर्ट से नया टॉप भी बना सकती है। 

Related News