24 APRWEDNESDAY2024 10:48:52 PM
Nari

फ्रिज के बिना भी खराब नहीं होगी ये चीजें

  • Updated: 07 Mar, 2017 04:07 PM
फ्रिज के बिना भी खराब नहीं होगी ये चीजें

इंटीरियर डैकोरेशनः मौसम बदल गया है और गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा टैंशन तब हो जाती है जब फ्रिज अचानक खराब हो जाए। इसके लिए परेशान करने वाली बात यह है कि फ्रिज में रखा खाना या और जरूरी चीजों को खराब होने से कैसे बचाया जाए। गर्मियों में तो कोई भी खाने की चीज फ्रिज के बिना नही रखी जा सकती। ऐसे में कुछ स्मार्ट टिप्स अपना कर इन चीजों को सही तरह से रख सकते हैं।  


1. दूध 
फ्रिज के बिना दूध को ठीक रखना है तो इसे उबाल कर रखें। उबाल कर रखा हुआ दूध जल्दी खरीब नहीं होता। जिस जगह पर दूध रख रहे हैं वहां पर पंखा चला दें। 

2. दही
फ्रिज के बिना दही खट्टा हो जाता है। इसके बैक्टीरिया और भी जल्दी पनपने लगते हैं,जिससे स्वाद खराब हो जाता है। इसके लिए दही में 2-3 चम्मच शहद डाल दें। इसके बाद बिना फ्रिज के भी खराब नहीं होगा। 

3. जैम और सॉस
फ्रिज में जगह की कमी के कारण जैम और सॉस की बोतल रखने की जगह नहीं रहती। इसके लिए आसान उपाय है कि कि जैम की बोतल को ठंडे पानी में रखें। जिससे यह खराब नहीं होगे।

4. आटा
कई बार टाइम की कमी के कारण हम ज्यादा आटा गूंथ लेते हैं। इसे फ्रिज में रखें बिना खराब हो जाता है। आप आटे को पॉलीथीन में अच्छे से कवर कर लें और इसे ठंड़े पानी में रख दें। ध्यान रखें कि पानी आटा के बीच में न जाए। 

Related News