18 APRTHURSDAY2024 7:00:37 AM
Nari

1 दिन में ही गायब हो जाएंगे व्हाइटहैड्स, अपनाएं ये सस्ते ट्रीटमेंट

  • Updated: 14 Aug, 2017 02:04 PM
1 दिन में ही गायब हो जाएंगे व्हाइटहैड्स, अपनाएं ये सस्ते ट्रीटमेंट

चेहरे की खूबसूरती में रूकावट डालने का काम करते है ब्लैकहैड्स और व्हाइटहेड्स। व्हाइटहेड्स की समस्या अधिकतर लड़कियों की होती है। यह होते तो  ब्लैकहैड्स की तरह लेकिन फर्क इतना ही इनका रंग बदला होता है। व्हाइट रंग को होने की वजह से यह चेहरे पर जल्दी से नजर नहीं आते। दरअसल, त्वचा पर तेल की ग्रंथियों से रिसाव के कारण यह समस्या होती है और ऑयली स्किन वालों को इसका अधिक सामना करना पड़ता है जिससे चेहरा भद्दा सा लगने लगता है। अगर आप भी व्हाइटहैड्स की समस्या से परेशान है तो हम आपको कुछ घरेलबू नुस्खे बताएंगे , जिसका असर आपको जल्दी ही नजर आने लगेगा। 

 

टूथपेस्ट
टूथपेस्ट को प्रभावित हिस्सों में तब तक लगाकर रखें जब तक यह सूख न जाएं। जब टूथपेस्ट सूख जाए तो इसे गीले कपड़े की मदद से साफ कर लें। इससे आपको जल्द ही चेहरे के व्हाइटहेड्स गायब होते दिखाई देंगे। 

बादाम 
बादाम को पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर में गुलाब जल मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को व्हाइटहैड्स से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। जब यह पेस्ट सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से साफ कर लें। इससे भी व्हाइटहेड्स गायब हो जाएगे। 

चावल 
चावल के दानों को पानी में भिगोकर रखें। उसके बाद इसे पीस कर पेस्ट बना लें और पूरे चेहरे पर मास्क की तरह लगा लें। जिस जगह पर व्हाइटहेड्स हो वहां थोड़े दबाव के साथ 5-10 मिनट मसाज करें। फिर बाद में ठंडे पानी से धो दें। 

आलू 
आलू में विटामिन सी पाया जाता है जो त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। आलू को छिलकर टुकड़ें कर लें। अब इसका रस निकाल कर व्हाइटहैड्स और ब्लेकहैड्स वाली जगह पर लगाएं। सूख जाने पर धो लें।

धनिए की पत्तियां
धनिए की पत्तियां त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक होती है। व्हाइटहेड्स को हटाने का यह एक घरेलू उपाय है जो काफी असरदार होता है। धनिए की कुछ ताज़ा हरी पत्तियों को पीस कर एक चुटकी हल्दी मिला लें। फिर इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पीस लें। इस लेप को चेहरे और नाक के आस-पास लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरा धो लें। 

बेकिंग पाउडर 
बेकिंग सोडा व्हाइटहेड्स को एक्सफोलिएट करता है। 1 चम्मच बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।  व्हाइटहेड्स वाले हिस्सों पर लगाएं और उंगुलियों की मदद से रगड़े। 10 मिनट रखने के बाद चेहरे को पानी से धो दें।

Related News