20 APRSATURDAY2024 9:32:30 AM
Nari

हफ्ते में मिलेगा मस्सों से छुटकारा, अपनाएं ये असरदार नुस्खे

  • Updated: 08 Apr, 2017 10:39 AM
हफ्ते में मिलेगा मस्सों से छुटकारा, अपनाएं ये असरदार नुस्खे

पंजाब केसरी ( ब्यूटी): चेहरा भले ही कितना ही गोरा क्यों न हो लेकिन उसपर मौजूद मस्से खूससूरती में रूकावट बन ही जाते है। मस्सो के बड़े हो जाने के कारण चेहरा काफी बुरा नजर आने लगता है, जो मेकअप के इस्तेमाल से भी नहीं छिपते। अगर आप भी अपने चेहरे पर मस्सो की समस्या से परेशान है तो आज हम कुछ घरेलू तरीके बताएंगे, जिससे यह समस्या भी दूर हो जाएगी। 

 


1. केले का छिलका

केले के छिलके में ऑक्सीकरण रोधी तत्व मौजूद होते है, जो मस्सों गायब करने में मदद करते है। केले को छिलके को लेकर चेहरे पर लगाएं और कपड़े की मदद से बांध लें। पूरा दिन ऐसे ही बंधा रहने दें।

 

2. अरंडी का तेल 

मस्सों पर रोजाना रूई की मदद से अरंडी का तेल लगाएं। इसके बाद इसे किसी बैंड की मदद से बांध लें। 12 घंटे बंधा रहने के बाद पानी से धो लें। यह तेल एंजाइम को खत्म का काम करता है। 

 

3. सेब का सिरका 

सेब का सिरका मस्सों के जलाने का काम करता है। यह जिवाणुओं को मारने में कारगर है। रूई पर सिरका लगाकर मस्सों पर लगाएं। इस प्रक्रियां को लगभग 10 दिन तक अपनाएं। 

Related News