25 APRTHURSDAY2024 9:00:02 PM
Nari

क्या अापकाे भी है किसी से सच्चा प्यार, ये हैं इसके 10 निशानियां

  • Updated: 12 Dec, 2017 12:41 PM
क्या अापकाे भी है किसी से सच्चा प्यार, ये हैं इसके 10 निशानियां

हम सभी काे जिंदगी में काेई न काेई जरूर पसंद अाया हाेगा, इस फीलिंग काे कभी-कभी हम प्यार का नाम दे बैठते हैं। लेकिन ये कैसे पता चले कि जाे हम फील कर रहे हैं वह सच्चा प्यार है या महज कुछ पल की अट्रैक्शन। अाज हम अापकाे एेसी 10 निशानियाें के बारे में बताएंगे, जिससे अाप अासानी से इस बात का पता लगा सकते हैं। ये कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें सच्चे प्यार का आधार माना जाता है। अगर आपका प्यार सच्चा है तो आपको भी कभी न कभी ये बातें महसूस हुई होंगी और अगर नहीं हुई हैं तो अभी अापकाे सच्चा प्यार मिलने में वक्त है। 

इन बाताें से जानें अापका प्यार सच्चा है या नहींः-

1) अगर सड़क पर अकेले चलते हुए आपके ख्यालों में सिर्फ वही शख्स रहता है, ताे यह सच्चे प्यार की निशानी है।

2) उसकी गैर-मौजूदगी में अाप खुद को अधूरा महसूस करते हैं और आपकी नजरें उसे ही खोजती रहती हैं।

3) क्या उसके दुखी होने पर आपकाे भी दुख होता है और आप कैसे भी करके उसके दुख को दूर करना चाहते हैं?

4) क्या अपना फेवरिट लव सांग सुनने पर आपको सिर्फ उसी की याद आती है और आपको ये लगता है कि उस गाने का हर शब्द आपको ही ध्यान में रखकर लिखा गया है?

5) क्या कई बार पब्लिक प्लेसेज पर आप एक-दूसरे में इतने खाे जाते हैं कि आपकाे ये अहसास नहीं रहता कि अापके आस-पास दूसरे लाेग भी मौजूद हैं?

6) क्या अाजकल आप अपने फेसबुक पेज पर काफी एक्टिव हाे रहे हैं? अपनी प्रोफाइल पिक्‍चर बदल रहे हैं, आए दिन रोमांटिक गानें अपलाेड कर रहे हैं या फिर प्यार या उससे जुड़ी पोस्‍ट शेयर कर रहे हैं।

7) क्या आपको उस शख्स की बुराई में भी अच्छाई नजर आती है और उसकी गलतियों पर भी प्यार आता है?

8) आपको उसके लिए किसी चीज की कुर्बानी देने में भी बुरा नहीं लगता है। अापके लिए बस उसकी खुशी ही मायने रखती है। 

9) आप उससे लड़ाई करके मन ही मन दुखी होते हैं, लेकिन किसी और का उसके खिलाफ बोलना आपको जरा भी पसंद नहीं अाता है।

10) क्या उससे मिलने के बाद अापके व्यवहार में बहुत बदलाव अाए हैं और अापने अपनी कई अादताें काे छाेड़ दिया है।

Related News