19 APRFRIDAY2024 8:42:50 AM
Nari

कैसे करें Diya और Candle डैकोरेशन

  • Updated: 25 Sep, 2017 11:16 AM
कैसे करें Diya और Candle डैकोरेशन

त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। इन दिनों लोग घरों की साफ-सफाई और डैकोरेशन का खास ख्याल रखते हैं। दीवाली आने को अब ज्यादा समय नहीं बचा अगर आप घर में पेंट करवाने की सोच रहे हैं तो यह काम जल्दी शुरू कर दें। साथ ही साज-सजावट का काम भी लेकिन डेकोरेशन के लिए जरूरी नहीं है कि महंगे शोपीस की ही खरीददारी की जाए। हाथ से बनी छोटी-छोटी क्रिएटिव डैकोरेशन पीस बहुत खूबसूरत लगते हैं। आप झूमर, वैस्ट मेटिरल की मदद से डैकोरेशन लाइट्स, रंगोली, कैंडल स्टैंड आदि कुछ भी खुद तैयार कर सकते हैं। इस दिन को रोशनी से जगमगाने के लिए आप डिफरैंट तरीके से कैंडल या दीए डैकोर कर सकते हैं। इस बार बाजार से मिलने वाली रंग-बिरंगे बल्ब की लडिय़ों की बजाए कैंडल और दीए की खूबसूरत डैकोरेशन करें। दीएं और कैंडल की डैकोरेशन के साथ आप मोमबतियां और दीए अलग-अलग डिजाइनिंग में खुद भी तैयार कर सकते हैं। ये देखने में बड़ी आकर्षक लगती हैं। साथ ही में यह ज्यादा महंगी भी नहीं होती। चलिए आज आपको अलग तरह से मोमबतियां और दीएं बनाना सीखाते हैं। 

घर पर कैसे बनाएं 

सामग्री

- पैराफिन वैक्स
- वनस्पति घी
- अलग आकार के सांचे
- धागा
- खुशबूदार सेंट या तेल


विधि

- पैराफिन वैक्स को पहले अच्छी तरह से पिघला लें।

- अब जिस आकार की मौमबती या दीया बनाना हैं उस सांचे को रखें और उसके चारों तरफ तेल लगाएं ताकि मोम सांचे पर चिपके ना। आप चाहें तो सांचे के रूप में शंख सिपी शैल्स, कांच का छोटे गिलास या कप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं जो कैंडल होल्डर के साथ डैकोरेशन का काम भी देगा।

- सांचे के बीच चिमटी की मदद से धागा रखें या हेंडल व सूई में लपेट कर बीच में धागा लटकाएं।
 
- अब पिघले मोम को चम्मच की मदद से सांचे में डालते जाएं और मोम के ठंडा होने का इंतजार करें।

- धागे का फालतू हिस्सा काट दें।  बस जैसे ही मोम सूख जाएंगा इसे सांचे से निकाल लें। आपकी मोमबत्ती तैयार है।

- आप चाहे तो बाजार से मिलने वाले मिट्टी के प्लेन दियो पर खूबसूरत पेंट, ग्लू की मदद से ग्लिटर सिपी मोती चिपका सकते हैं। बाद में इसमें पैराफिन वैक्स डालकर दिया स्टाइल मोमबती तैयार कर सकते हैं। 

- ध्यान रहें कि मोम को पिघलाकर गर्म गर्म ही सांचे में डाला जाएं नहीं तो यह जम जाएगा। 


संतरे के छिलके के बनाएं खूबसूरत दीया
संतरे के छिलकों को भी आप खूबसूरत मोमबती या दीए की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सख्त छिलकों वाला संतरा लें। इसे इस आकार में उतारे कि पूरा का पूरा छिलका गोल आकार में निकले। बस फिर इसमें सुगंधित तेल या पैराफिक्स वैक्स पिघलाकर डालें और बीच में धागा जरूर लगा लें। आप चाहे तो वैक्स की जगह सरसों का तेल भी डाल सकते हैं। 


क्ले कैंडल स्टैंड
कैंडल होल्डर या स्टैंड भी आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं। कलरफुल क्ले लेकर आएं और उन्हें सांचे की मदद से अपने मनपसंद आकार में ढालें और अच्छे से सूखा लें। जब यह सूख जाएं तो इसमें दीया या मोमबत्ती लगाएं। 
 

 

- वंदना डालिया

Related News