20 APRSATURDAY2024 6:37:40 AM
health

लो ब्लड प्रेशर के लिए सिर्फ नमक ही नहीं, ये चीजें भी हैं बैस्ट

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 04 Aug, 2017 11:24 AM
लो ब्लड प्रेशर के लिए सिर्फ नमक ही नहीं, ये चीजें भी हैं बैस्ट

BP लो के घरेलू नुस्खे : यह बात बिल्कुल सही है कि जान है तो जहान है। बदलते लाइफस्टाइल और जिम्मेदारियां बढ़ने के कारण आजकल हर 5 में से 3 लोगों को सेहत से जुडी कोई न कोई परेशानी होती ही है। हाई और लो ब्लड प्रेशर ,डायबिटीज,कोलेस्ट्रॉल,माइग्रेन जैसी दिक्कतेें तो आम सुनने को मिलती है। सेहत से जुड़ी यह दिक्कतें भले सामान्य लगती हो लेकिन समय के साथ-साथ यह और भी कई तरह की समस्याओं को कारण भी बन सकती हैं। इन्हीं में से एक है रक्त चाप की गड़बड़ी, जहां कुछ लोगों हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं तो वहीं किसी का ब्लड प्रेशर लो भी हो जाता है। जो दोनों सूरतों में परेशानी का कारण बनता है। हम सब जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर का कारण (high Blood Preesure Causes) नमक का अधिक मात्रा में सेवन करना है लेकिन ब्लड प्रेशर अलग लो है तो इसके लिए नीचे बताए उपाय भी कारगर हैं। लो ब्लड प्रेशर को सामान्य करने के तरीके।

लो ब्लड प्रेशर के घरेलु उपाय (home remedies for low blood pressure)

 नमक का सेवन
नमक में सोडियम का पर्याप्त मात्रा होती है जो निम्न रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए बहुत बढ़िया है लेकिन उच्च रक्तचाप के लिए यह नुकसानदायक है। ब्लड प्रेशर लो हो जाए तो नमक और चीनी का घोल पीने से फायदा मिलता है। इसे पीने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि यह उपाय सिर्फ लो ब्लड प्रेशर के लिए है। 


 दूध और बादाम
दूध के साथ बादाम का सेवन करने से भी लो ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाता है। निम्न रक्तचाप के रोगी को इन दोनों चीजों का सेवन एक साथ करना चाहिए। 

 तुलसी
तुलसी कुदरती एंटीसैप्टिक गुणों से भरपूर होती है। इसमें  पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी के अलावा और भी बहुत से जरूरी तत्व होते हैं। लो ब्लड प्रेशर है तो रोजाना सुबह 4-5 तुलसी की पत्तियों को खाली पेट चबाएं। 

 

किशमिश
रात को एक मुट्ठी किशमिश को पानी में भिगो कर रख दें और इसे सुबह खाली पेट चबाकर खाएं। इससे लो ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है। 

 

कॉफी 
कॉफी लो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करती है। एक कप कॉफी पीने से बहुत फायदा मिलता है।  

Related News