25 APRTHURSDAY2024 10:40:55 PM
Nari

गुस्सैल पत्नी को कंट्रोल करना हो तो अपनाएं ये दमदार टिप्स

  • Updated: 26 Jul, 2017 06:00 PM
गुस्सैल पत्नी को कंट्रोल करना हो तो अपनाएं ये दमदार टिप्स

पति-पत्नी का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है। कई बार कुछ परेशानियों के चलते दोनों के रिश्ते में खट्टास आ जाती है। पति भी अक्सर सोचने लगते हैं कि ऐसा क्या किया जाए कि उनकी पत्नी खुश हो जाए। आप भी इसी बात से परेशान हैं तो हम आपको बता दें कि बीवी को खुश करना कोई मुश्किल काम नही है। घर में हमेशा खुशी का माहौल बनाना चाहते हैं तो इन तरीकों से अपनी पति को खुश। 

1. खास पल बिताएं
पत्नी को पूरा समय दें,कई बार घर की जिम्मेदारियों के कारण थोड़ा परेशान हो जाती है। इससे दोनों के रिश्तेे पर में भी दूरिया आनी शुरू हो जाती हैं। इस तनाव से राहत दिलाने के लिए उनके साथ कुथ  पल जरूर बिताएं। 

2. तारीफ करें
हर किसी को अपनी तारीफ सुनना बहुत अच्छा लगता है। पत्नी के गुस्से को शांत करने के लिए उनके छोटे से छोटे काम की भी तारीफ करें। उनकी खूबसूरती के बारे में बातें करें। इससे उनका कुछ तनाव कम हो जाएगा और यह गुस्सा शांत करने का सबसे बढ़िया तरीका है। 

3. अपने ससुराल की तारीफ 
हर लड़की को अपने मायके से बहुत प्यार होता है। वह उनके बारे में कोई भी गलत बात नहीं सुनना पसंद नहीं करती। पत्नी को खुश करने के लिए अपने ससुराल की तारीफ जरूर करें। जिससे उसका गुस्सा अपने आप शांत हो जाएगा। 

4. किसी के सामने न झगड़े
पत्नी की किसी बात से गुस्सा हैं तो उसे सबके सामने न बोलें। इससे पत्नी तो नराज हो जाएगी और परिवार का माहौल भी खराब हो जाएगा। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि अकेले में बात करें। जिससे आपकी परेशानी दोनों में ही सुलझ जाएगी। 
 

Related News