19 APRFRIDAY2024 6:05:14 PM
Latest News

जंक फूड से छुड़ानी है आदत तो इन तरीकों से खिलाएं बच्चों को खाना

  • Updated: 30 Nov, 2017 07:32 PM
जंक फूड से छुड़ानी है आदत तो इन तरीकों से खिलाएं बच्चों को खाना

बच्चा जब बड़ा होता है तो खाना खाने के लेकर आनाकानी करने लगता है। जिससे मां को बहुत परेशानी होती है क्योंकि यह उसकी ग्रोथ का पीरियड होती है। शरीर को ठीक तरह से पोषण न मिलने के कारण आगे चलकर सेहत से जुड़ी बहुत सी परेशानियां आनी शुरू हो जाती है। शारीरिक कमजोरी का असर बच्चे की पढ़ाई पर भी पड़ना शुरू हो जाता है। इसके अलावा बच्चे ज्यादातर फ्राइड और जंक फूड को खाना पसंद करते हैं। जो सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाते हैं। बच्चें की खाने की आदतों को सही करने के लिए मां को कुछ मेहनत करनी पड़ता है, स्मार्ट ट्रिक अपना कर बढ़ते हुए बच्चों की खाने की आदतों को सुधारा जा सकता है। 


पहला स्टैप
सबसे पहले इस बात का ख्याल रखें कि बच्चों को बहुत सारी वैरायटी का खाना एक साथ सर्व न करें। इससे वह तय नहीं कर पाएगा कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। इससे बच्चा नखरे भी करने लगता है। बच्चे को एक समय पर या तो खाना सर्व करें और या फिप फ्रूट खाने के लिए दें। इस तरह धीरे-धीरे उसकी आदत में सुधार होना शुरू हो जाएगा। 

दूसरा स्टैप
बच्चे को खाना तभी खिलाएं जब उसे भूख लगी हो। बिना भूख के उसे खाना खाने के लिए जबरदस्ती न करें। ऐसे करने से वो या तो बहुत ज्यादा खा लेगा या फिर बहुत कम। कई बार तो इस तरीके से बच्चा भूख लगने के संकेत भी नहीं पहचान पाता। जब उसे भूख का अहसास हो तभी खाना सर्व करें। इस तरह वह आसानी से और पेट भर कर भोजन खा सकेगा। इस तरीके से आप उसे पोष्टिक भोजन खिला सकते हैं। 

तीसरा स्टैप 
बच्चे को खेल-खेल में खाने की चीजों के बारे में बताते रहें। इसके साथ ही उन्हें यह भी बताएं कि इनके क्या-क्या फायदे हैं। हरी सब्जियों को स्नैक्स,जूस,सलाद या फिर सूप बनाकर भी आप बच्चों के खिला सकते हैं। 

चौथा स्टैप 
यह बात बहुत जरूरी है कि पहले इस बात का ध्यान दें कि आप क्या खा रहे हैं। बच्चा हमेशा आपकी डाइट और आदतों को भी फॉलो करता है। उसके सामने जंक फूड खाने से परहेज करें। पौष्टिक खाने को अच्छे तरीक से सर्व करके भी बच्चे की खाने में दिलचस्पी पैदा होगी। 

पांचवा स्टैप 
टेबल मैनर्स से भी बच्चे की आदतें पहचानी जाती हैं। बच्चे को घर पर रखने की बजाय कभी-कभी बाहर भी लें जाएं। इससे खाने का स्वाद भी बदल जाएगा और बच्चे में खाने का सलीका भी आएगा। 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News