24 APRWEDNESDAY2024 8:50:31 PM
Nari

ब्रेस्टफीडिंग करवा रहीं हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

  • Updated: 01 Feb, 2018 01:43 PM
ब्रेस्टफीडिंग करवा रहीं हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

मां का दूध बच्चे के लिए बहुत लाभकारी है। इससे बच्चों को सारे पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। पहली बार मां बनने पर बहुत सी माओं को ब्रेस्ट फीडिंग से जुड़ी बहुत सी बातों के बारे में जानकारी नहीं होती। जिनके बारे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है ताकि बच्चा और मां दोनों के लिए अच्छा हो। आप भी अगर अपने बच्चे को ब्रैस्ट फीडिंग करवा रही हैं तो ध्यान में रखें कुछ खास बातें। 


1. ब्रा का गलत साइज
जो महिलाएं बच्चे को अपना दूध पीला रही हैं, उन्हें अपनी फीटिंस से टाइट ब्रा नहीं पहननी चाहिए। इससे ब्रैस्ट पर रैशेज होने का डर रहता है। टाइट इलास्टिक से इस जगह पर खून को दौरा भी प्रभावित होता है। जिससे दूध रूकने का भी डर रहता है। 

2. ब्रैस्ट की साफ-सफाई जरूरी
बच्चे को दूध पिलाने से पहले ब्रैस्ट को साफ करना बहुत जरूरी है। पसीना आने के कारण बच्चे के मुंह में कीटाणु जाने का डर बना रहता है। 

3. मसाज करें
बैस्ट में दूध के कारण कई बार इनमें अकड़न होने की शिकायत होती है। जिससे छाती में तेज दर्द होने लगता है। इससे छुटकारा पाने के लिए गुनगुने तेल के साथ हल्की मसाज करें। 

4. गांठ महसूस होने पर करवाएं जांच
कई बार ब्रैस्ट में गांठ सी बन जाती है। इसका कारण दूध का इकट्ठा होना भी हो सकता है। इस तरह का कोई लक्षण देखें तो नजरअंदाज करने की बजाय डॉक्टरी जांच जरूर करवाएं। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News