25 APRTHURSDAY2024 5:45:10 PM
Nari

डिलीवरी के बाद सेहत का ख्याल रखना है जरूरी

  • Updated: 10 Oct, 2017 05:43 PM
डिलीवरी के बाद सेहत का ख्याल रखना है जरूरी

डिलीवरी के बाद देखभाल : डिलीवरी के बाद मां के शरीर में बहुत कमजोरी आ जाती है। इस समय उसे अपनी खास केयर करने की जरूरत होती है। इस समय इंफैक्शन से अपना खास ख्याल रखना पड़ता है। कुछ खास बातों की तरफ ध्यान देकर आप हैल्दी रह सकती हैं। 

 

टेम्पोन से रखें परहेज
बच्चे के जन्म देने के बाद संक्रमण ले बचने के लिए टेम्पोन का इस्तेमाल न करें। डिलीवरी के समय आए घाव के कारण इससे परहेज करना सही रहता है। घाव जल्दी भरने के लिए सेनेटरी नैपकीन ही प्रयोग करें। टेम्पोन से अंदरूनी जख्म ज्यादा गहरे हो सकते हैं। 

 

सेनेटरी नैपकीन बदलना जरूरी
इस समय सफाई की तरफ ध्यान देना बहुत जरूरी है। हर 3 घंटे बाद सेनेटरी नैपकीन जरूर बदलें। गंदगी होने से इंफैक्श भी हो सकती है। 

 

शारीरिक संबंधों से रहे दूर
बच्चे को जन्म देने के बाद जब तक अंदरूनी रूप से स्वस्थ न हो जाएं सैक्स से परहेज रखें। इससे आपको और पार्टनर दोनों को नुकसान हो सकता है। 

 

बैठने का सही तरीका
बैठने का गलत तरीका कमर दर्द का कारण बनता है। सही तरीके से बैठे,कमर दर्द हो तो तरीके का सहारा भी ले सकते हैं। इससे आराम से बैठ पाएगी और दर्द भी कम होगा।  

 


 

Related News