20 APRSATURDAY2024 2:12:47 AM
Nari

अपनी तरफ खींचना है लड़कियों का ध्यान तो करें ये काम!

  • Updated: 26 Jan, 2017 10:35 AM
अपनी तरफ खींचना है लड़कियों का ध्यान तो करें ये काम!

रिलेशनशिप:  हर लड़का चाहता है कि लड़कियां उसे पसंद करें,उसे समझ नहीं आता कि वो एेसा क्या करें कि लड़कियां उसके बिना कुछ कहें उसकी तरफ खींचीं चली आएं। हर लड़की स्मार्ट, समझदार और उसका हर वक्त ख्याल रखने वाला लड़का पसंद करती है। जिन लड़को की कोई गर्लफ्रैंड नहीं है आज हम उनको एेसे टिप्स बताएगें जिन्हें अजमाकर लड़का बिना बात किए खुद को आकर्षक बनाकर लड़कियों का अटैंशन अपनी तरफ खींच लेगा।

 

1. एेसे पाएं लड़कियों की अटेंशन
हर पुरुष इतना भाग्यवान नहीं होता कि उसे गर्लफ्रैंड का सुख मिले। जिस की वजह से पुरुषों को कभी-कभी लगता है कि उनमें कोई कमी है। लेकिन कमी आपमें नहीं बल्कि आपके बोरिंग लुक और एटिट्यूड में है,आप इसे बदलना शुरू करें और देखिए इसका रिजल्ट।


2. ड्रेसिंग सेंस 
लड़कियों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करने के लिए अपनी ड्रेसिंग सेंस पर ज्‍यादा ध्‍यान देना होगा। खुद को सबसे अलग पूरा पर्सनैल्टिड बनाना होगा,इसके लिए आप रात को सोने से पहले ही तय कर लें कि कल बाहर जाने से पहले आपको क्‍या पहनना है। रात में ही अपनी शर्ट को आयरन कर लें, जूतों को पॉलिश और ब्लेज़र को क्लीन कर लें। ये सब चीजों का काफी प्रभाव पड़ता है।


3. नीट एैंड क्लीन
पर्सनल हाइजीन संबंधी छोटी-छोटी बातें जैसे नाखूनों को साफ रखना और हेयर कट भी समय से कराना और डियो लगाएं इससे तो वो बहुत ज्यादा इंप्रेस होंगी क्योंकि वे नीट एैंड क्लीन रहना पंसंद करती है।


4. चेहरे पर ध्यान दें
आप अपने चेहरे पर पूरा फोक्स करें कि फेस पूरा क्लीन और ग्लोंइग होना चाहिए।  हमेशा दाढ़ी ट्रिम करवाते रहें। आप स्‍क्रब का भी इस्तेमाल कर सकते है जिससे चेहरे पर चमक आएगी और लड़कियों पर इसका काफी प्रभाव पड़ता है।


5. कॉन्फिडेंस रखें
जब भी किसी पार्टी आदि में जाएं और लोगों से मिलें तो पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़े  और लोगों से बात करते समय भी कॉन्फिडेंट रहें। इससे पास खड़ी लड़कियां बहुत इंप्रैस होंगी। आपकी चाल, बात करने का ढंग और लोगों के साथ आपका बर्ताव भी बेहद प्रभावित कर सकता हैं।


 

Related News