25 APRTHURSDAY2024 6:06:04 AM
Nari

बॉलीवुड के इन सौतेले भाई-बहनों में है ऐसा रिश्ता

  • Updated: 24 May, 2017 12:54 PM
बॉलीवुड के इन सौतेले भाई-बहनों में है ऐसा रिश्ता

पंजाब केसरी(रिश्तेनाते)- भाई-बहनों का रिश्ता बहुत खूबसूरत होता है। पल भर में लड़ाई-झगड़ा और दूसरे ही पल एक-दूसरे की फिक्र बस इसी रिश्ते में हो सकती है। बहुत से बॉलीवुड स्टार भाई-बहनों की जोड़ीयां भी आपसी प्यार के कारण बहुत फेमस हैं लेकिन आज हम जिस भाई-बहनों के रिश्तों की बात कर रहे हैं वो सौतेले हैं। सौतेले भाइयों और बहनों के कुछ में तो बहुत प्यार है लेकिन कुछ एक दूसरे को देखना भी अच्छा नहीं समझते। 


1. अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर

PunjabKesari
बोनी कपूर के बेटे अर्जुन  कपूर और जाह्नवी भाई-बहन हैं लेकिन अर्जुन बोनी की पहली पत्नी मोना सूरी के बेटे हैं जबकि जाह्नवी श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी है। इन सौतेले भाई-बहन का रिश्ता न के बराबर है। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था कि वह न तो एक-दूसरे से ज्यादा मिलते हैं और न ही इकट्ठे समय बिताते हैं। 


2. आलिया भट्ट और पूजा भट्ट

PunjabKesari
आलिया और पूजा भट्ट सौतेली बहनें हैं लेकिन दोनो की उम्र के बीच लगभग 21 साल का फर्क है। इन दोनों को कई बार इकट्ठे देखा गया है। आलिया खुद भी कहती है कि वह अपनी बहन से हर जरूरी सलाह लेती है। 

3. सनी दयोल और ऐशा दयोल

PunjabKesari

धर्मेंद्र की पहली पत्नी से सनी और बॉबी दो बेटे हैं और उनकी दूसरी पत्नी से ऐशा और अहाना बेटियां हैं। इन भाई-बहनों को कभी भी एक-दूसरे के साथ नहीं देखा गया। यहां तक भी यह एक-दूसरे की शादी में भी शामिल नहीं हुए थे। 


4. शाहिद कपूर और ईशान खट्टर

PunjabKesari

शाहिद कपूर पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। शाहिद की मां नीलिमा ने बाद में राजेश खट्टर से शादी कर ली और इन दोनो का बेटा  ईशान खट्टर है। शाहिद का अपने सौतेले भाई से बहुत प्यार है। शाहिद उसके करियर को लेकर भी बहुत मेहनत कर रहे हैं। 


5. सारा और तैमूर अली खान

PunjabKesariसैफ अली खान और अमृता सिंह की बच्चे सारा अली और इब्राहिन खान अपने सौतेले भाई यानि सैफ और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर को बहुत प्यार करते हैं। इन दोनों के करीना के साथ भी बहुत अच्छे रिलेशन हैं। 
 

Related News