25 APRTHURSDAY2024 5:28:25 PM
Nari

डिलीवरी के बाद कितनी जरूरी है मां की मालिश

  • Updated: 23 Aug, 2017 11:39 AM
डिलीवरी के बाद कितनी जरूरी है मां की मालिश

डिलीवरी के बाद बहुत सी महिला का वजन बढ़ जाता है, जो चिंता का विषय बन जाता है। कहते है कि डिलीवरी के बाद अगर महिला की सही ढंग से मालिश करवाएं तो उसका शरीर पहले आकार में आ जाता है। इसके अलावा इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और शरीर में होने वाला दर्द भी गायब हो जाता है। डिलीवरी के बाद मां की मालिश करने से कई फायदे मिलते है। आइए जानते है उनके बारे में विस्तार में। 

 

1. रक्त संचार
मसाज शरीर में रक्त संचार के प्रवाह को सही बनाए रखती है और साथ ही इससे मां का दूध भी बनने लगता है। इसकी के साथ तनाव भी दूर रहता है। 

2. ढीली त्वचा 
डिलीवरी के बाद महिला की त्वचा ढीली पड़ जाती है जिसमें मालिश के जरिए  कसाव लाया जा सकता है। इसलिए डिलीवरी के बाद मां की मालिश करना बहुत जरूरी है। 

3.मांसपेशियां मजबूत
प्रसव के बाद अक्सर महिलाओं की मांसपेशियां कमजोर पड़ जाती है, जिससे उनको कमजोरी रहने लगती है। अगर ऐसे में मालिश न की जाए तो मांसपेशियों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है औक स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है। 

4. दर्द निवारक
मालिश शरीर को एंडोर्फिन बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है जो यह प्राकृतिक दर्द निवारक और अच्छा महसूस कराने वाला हॉर्मोन है, जो दिमाग से निकलता है।

5. सीजेरिय डिलीवरी
अगर सीजेरियन आॅपरेशन हुआ है तो मालिश जल्दी ठीक होने में मदद कर सकती है। लेकिन याद रखे और अंदरूनी घाव ठीक होने में लगते है।

 

मालिश के लिए कौन सा तेल है बैस्ट 

- तिल और अरंडी का तेल बहुत ही प्रभावी होता है। यह त्वचा में कसाव के साथ-साथ उसके कोमल बनाता है। 

- इसके अलावा लैंवेंडर तेल से मसाज करने से मन को सुकून मिलता है और आराम महसूस होता है 

- मालिश ही नहीं, बल्कि पानी का सेवन भी खूब करें क्योंकि इससे त्वचा में नमी आती है औक कैलोरी कम होती है। 

Related News