19 APRFRIDAY2024 9:47:45 PM
Nari

हॉट ऑयल मैनीक्योर से बनाएं अपने हाथों को खूबसूरत(Pix)

  • Updated: 05 Nov, 2016 06:09 PM
हॉट ऑयल मैनीक्योर से बनाएं अपने हाथों को खूबसूरत(Pix)

लड़कियां अक्सर कई तरह के ब्यूटी प्रोड्क्ट का इस्तेमाल करके अपने चेहरे को सुंदर बना लेती है लेकिन अपने हाथों पर ध्यान नहीं देती। घर के काम करते करते महिलाओं के हाथ खराब हो जाते हैं, जिससे उनके नाखूनों पर असर पड़ता है। एेसे में नाखून रूखे और कमजोर पड़ जाते हैं। महिलाएं पार्लर जाकर हॉट ऑइल मैनीक्योर करवाती है लेकिन अगर आप चाहे तो घर पर मेनीक्योर कर सकती हैं। आइए जानें घर पर मैनीक्योर करने का तरीका...


सामग्री
- कैस्टर ऑइल और सूरजमुखी तेल
- बादाम तेल
- विटामिन ई तेल और ऑलिव ऑइल
- टी ट्री ऑइल
- विटामिन ई कैप्सूल


एेसे करें मैनीक्योर 
एक बाउल में सभी चीजों को एक साथ मिक्स कर लें और माइक्रोवेव में 30 सेकेंड के लिए गर्म करें। आप इसमें विटामिन ई के कैप्सूल को तोड़कर अंदर के मिश्रण को इसमें मिक्स करे। ध्यान रखें कि तेल ज्यादा गर्म न हो।  अब धीरे धीरे इसके अंदर अपनी उंगलियों को डुबोएं। जब तक तेल ठंडा न हो जाए तब तक उंगलियों को तेल के अंदर ही रहने दें। बाद में हाथों को पानी से धो लें। 

Related News